ब्रेकिंग
Madhya Pradesh High Court News: ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग खारिज, 13% होल्ड पदों पर तीन महीने म... CJP Protest Delhi: राजधानी में 23 हजार जवानों की तैनाती, धारा 163 लागू और प्रशासन के कड़े इंतजाम Delhi Chalo Protest: धारा 163 लागू, पुलिस ने नूपुर प्रसाद के हवाले से दी जानकारी; चप्पे-चप्पे पर सुर... MP Power Department Action: जबलपुर में सघन चेकिंग अभियान, चोरी के मामलों में तुरंत काटे गए बिजली कने... Mandsaur Police Action: अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी सफलता, ₹1.75 लाख का मश्रुका और बाइक जप्त Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों... MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ...
देश

अमित शाह का टीआरएस पर जोरदार हमला

नई दिल्ली । तेलंगाना में बीजेपी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने राज्य की टीआरएस सरकार पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि सीएम केसीआर तेलंगाना को पश्चिम बंगाल जैसा बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इसे तुरंत रोकना होगा। बीजेपी साईं गणेश की हत्या का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि हम सुनिश्चित करेंगे कि साईं गणेश को न्याय मिले और उसे हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि टीआरएस का चुनावी चिन्ह कार है। कार की स्टेयरिंग या तो मालिक के हाथ होती है या फिर ड्राइवर के हाथ में होती है लेकिन टीआरएस सरकार की स्टेयरिंग ओवैसी के हाथ में है। बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या का जिक्र करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि दिन दहाड़े राज्य में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है और राज्य सरकार हाथ पर हाथ धरकर बैठी है। उन्होंने कहा कि केसीआर तेलंगाना को पश्चिम बंगाल जैसा बनाना चाहते हैं, क्या आप इसकी इजाजत देंगे? अमित शाह ने कहा कि ओवैसी के डर से केसीआर ने धारा 370 का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी से नहीं डरती। वो जब चाहें चुनाव करवा लें बीजेपी चुनाव के लिए बिलकुल तैयार है। केटी रामा राव का जिक्र कर अमित शाह ने कहा कि आपने कहा था कि सरपंच को अधिकार देंगे लेकिन आपने अपने बेटे को ताकत दी। उन्होंने आगे कहा- मैने जीवन में कई सरकारें देखी लेकिन इनती भ्रष्ट सरकार कभी नहीं देखी। उन्होंने तेलंगाना के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में टीआरएस की सरकार को राज्य से उखाड़ फेंके।

Related Articles

Back to top button