ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से...
देश

केरल में जोरदार प्री-मॉनसून बारिश उत्तर भारत में भी जल्द मिलेगी गर्मी से राहत

नई दिल्ली । उत्तर भारत में इन दिनों तेज धूप और उमस  वाली भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। हालांकि केरल से अच्छे संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। यहां प्री मॉनसून बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने केरल के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।दो जिलों में रेड अलर्ट और 6 में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की वजह से पोर्ट सिटी कोच्चि में कई जगहों पर पानी भर गया और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। वहीं सरकार ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि लोग पर्वतीय इलाकों में जाने से बचें। सरकार ने पुलिस और रेवेन्यू अथॉरिटी को भी अलर्ट पर रखा है। राज्य में रेवेन्यू मिनिस्टर के राजन ने कहा, हम किसी भी आपातकाल परिस्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर हैं। उन्होंने कहा कि सभी डैम में अभी पानी की मात्रा जितनी होनी चाहिए उतनी ही है इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं इडुक्की और एर्नाकुलम में रेड अलर्ट जारी रहेगा। बता दें कि रेड अलर्ट उस इलाके में जारी किया जाता है जहां भारी  से भारी वर्षा होने का अनुमान रहता है। यहां 24 घंटे में 20 सेमी तक बारिश हो सकती है। वहीं ऑरेंज अलर्ट वहां जारी किया जाता है जहां 24 घंटे में 6 सेमी से 20 सेमी तक वर्षा होने की संभावना रहती है।

Related Articles

Back to top button