ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान पत्नी अवंतिका मलिक से लेंगे तलाक

आमिर खान के भांजे और बॉलीवुड एक्टर इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक ने तलाक लेने का फैसला कर लिया है। कपल पिछले कई सालों से अलग रह रहा था। हालांकि दोनों ने शादी बचाने की कई कोशिश की, लेकिन सब असफल रहा। इसके बाद अब रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने अपनी शादी से अलग होने का फैसला किया है और जल्द ही डाइवोर्स के लिए केस फाइल कर सकते हैं।

इमरान-अवंतिका की शादी में पिछले दो साल से ही तनाव की खबरें आ रही हैं। 24 मई 2019 को अवंतिका इमरान का घर छोड़कर अलग रहने चली गई थीं। वो अपनी बेटी इमारा के साथ अपने माता-पिता के घर पर रह रहीं हैं। दोनों के परिवारों ने इमरान और अवंतिका के बीच सुलह करवाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। इमरान और अवंतिका ने 2011 में शादी की थी। उनकी बेटी इमारा का जन्म जून 2014 में हुआ। इमारा की उम्र 7 साल है। इमरान-अवंतिका ने अपनी शादी के पहले एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था।

Related Articles

Back to top button