ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
देश

शिक्षा व्‍यवस्‍था पर कल शिमला में जनता से संवाद करेंगे मनीष सिसोदिया

आम आदमी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता एवं दिल्‍ली सरकार के उपमुख्‍यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया कल मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला में जनता से संवाद करेंगे। मनीष सिसोदिया ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्‍होंने ट्वीट किया है कि हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और भाजपा की सरकारी स्कूल विरोधी नीतियों को लेकर कल शिमला में जनता से संवाद करेंगे। सिसोदिया का कहना है भाजपा सरकार ने हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को मजाक बना दिया है। भाजपा सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के भविष्य को बर्बाद करने पर तुली है।हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष के अंतिम महीनों में विधानसभा चुनाव होना प्रस्‍तावित हैं। आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंडी और कांगड़ा के चंबी में जनसभाएं कर चुके हैं। अब दिल्‍ली सरकार के उपमुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता मनीष सिसोदिया हिमाचल प्रदेश का रुख करने जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button