ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
मध्यप्रदेश

मप्र स्कूलों में धर्मांतरण की घटना के बाद एक्शन में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

भोपाल ।   मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भोपाल के क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल में मतांतरण की सूचना मिलने पर तत्काल एफआइआर दर्ज की गई है। खुफिया विभाग को पूरे प्रदेश में इस प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गुना मामले में पर कहा कि कानून अपना काम सख्ती से करेगा। अपराधी अच्छे से समझ लें, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई ऐसी होगी कि नजीर बनेगी। गुना कांड में एक अपराधी पुलिस के साथ रात में हुई मुठभेड़ में, एक उसके बाद एनकाउंटर में मारा गया है। दो घायल हैं। चार की तलाश जारी है। जल्द ही उन चारों को भी ढूंढ लिया जाएगा। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अरुण यादव जी इसी तरह बोलते रहे तो हो सकता है राज्य सभा में चांस मिल जाए। भारत माता की हर संतान मां की ऋणी है। हर शख्स कर्जदार है अपनी मां का लेकिन राहुल गांधी जैसे नेता ऐसा कह सकते हैं कि उन्होंने अपनी मां से एक भी रुपया नहीं लिया क्योंकि उनका भारत माता से कभी अटैचमेंट रहा ही नहीं। हमारा तो रोम-रोम ऋणी है भारत माता का। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे रोग के निवारण के लिए जनता ने 15 साल पहले ही वैक्सीन लगा दी थी। हर 5 साल बाद जनता एक बूस्टर डोज भी लगा देती है। लोकसभा चुनाव में भी भोपाल की जनता ने एक बूस्टर डोज लगाया था।

Related Articles

Back to top button