ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

हार्ट अटैक, पर्वतीय बीमारी से अब तक 39 तीर्थयात्रियों की मौत

Char Dham Yatra 2022: चारधाम यात्रा 3 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में अक्षय तृतीया के अवसर पर भक्तों के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री पोर्टल के उद्घाटन के साथ शुरू हुई.

Char Dham Yatra 2022: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत 3 मई से हो चुकी है. दो साल के बाद इस बार श्रद्धालुओं की खासा भीड़ देखने को मिल रही है. दुखद यह है कि चारधाम यात्रा को शुरू हुए अभी दो सप्ताह भी नहीं बीते, लेकिन इतने कम समय में 39 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है.

इन वजहों से हो रही तीर्थयात्रियों की मौत

चारधाम यात्रा से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, और पर्वतीय बीमारियों के चलते तीर्थयात्रियों की मौत हुई है. उत्तराखंड की स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ शैलजा भट्ट ने एएनआई को बताया कि तीर्थयात्रियों की अधिकांश मौतें यात्रा मार्गों पर हुई हैं. सभी की मौत का कारण हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और माउंटेन सिकनेस रहा है.

यात्रियों के स्वास्थ्य जांच के पुख्ता इंतजाम

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण ऋषिकेश के अलावा यात्रा मार्गों पर विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है. पिछले हफ्ते की शुरुआत में डीजी ने बताया कि तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य जांच अब यात्रा मार्गों पर बनाए गए केंद्रों पर की जा रही है.

जगह-जगह बनाए गए हेल्थ कैंप

डॉ. शैलजा भट्ट ने बताया कि ऋषिकेश आईएसबीटी पर भी रजिस्ट्रेशन सेंटर पर यात्रियों की स्वास्थ्य जांच शुरू कर दी गई है. पांडुकेश्वर में डोबटा और हिना और बद्रीनाथ धाम के तीर्थयात्रियों के लिए क्रमशः यमुनोत्री और गंगोत्री के यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया है.

3 मई से शुरू हुई है यात्रा

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच के बाद जिन यात्रियों में कोई शारीरिक बीमारी पाई जाती है, उन्हें स्वस्थ होने के बाद ही आराम करने या यात्रा पर जाने की सलाह दी जा रही है. यात्रा 3 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में अक्षय तृतीया के अवसर पर भक्तों के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री पोर्टल के उद्घाटन के साथ शुरू हुई. 6 मई को केदारनाथ के कपाट खुले, वहीं 8 मई को बद्रीनाथ के कपाट खुले.

Related Articles

Back to top button