ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
छत्तीसगढ़

राजधानी में बड़ी लूट की वारदात से हडकंप, कारोबारी से मारपीट कर 50 लाख की लूट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. देवपुरी इलाके में कारोबारी से लूट की वारदात हुई है. अज्ञात लुटेरों ने होलसेल कारोबारी से मारपीट कर लाखों रुपए लूटकर फरार हो गए हैं. करीबन 50 लाख रुपए की रकम की लूट होने की सूचना है. माना थाना क्षेत्र का मामला है.

जानकारी के मुताबिक 3 बाइक पर 9 अज्ञात लुटेरे सवार थे. कारोबारी को जाता देख रोककर लात, घूंसे और डंडे से सिर पर हमला कर पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए. कारोबारी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसे एमएमआई अस्पताल में भर्ती किया गया है.

कारोबारी नरेंद्र खेतपाल टैगोर नगर निवासी के साथ लूटपाट की वारदात हुई है. घायल कारोबारी अनाज का कारोबार करता है. कारोबारी डूमरतराई स्थित अपनी दुकान से दो पहिया वाहन जुपिटर में नगद रकम लेकर घर लौट रहा था.

इस दौरान मिंटू स्कूल के पास अज्ञात लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है. कारोबारी ने वारदात के बाद सबसे पहले अपने लड़के कृष्ण खेतपाल को लहूलुहान हालत में वारदात की जानकारी दी.

Related Articles

Back to top button