ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
व्यापार

महंगे सीएनजी के चलते दिल्ली सरकार की पैनल कर सकती है ऑटो-टैक्स फेयर बढ़ाने की सिफारिश

Auto Taxi Fare: सात महीने में सीएनजी करीब 60 फीसदी महंगा हो चुका है जिसके चलते ऑटो-टैक्सी फेयर बढ़ाने की मांग की जा रही है.

Auto Taxi Fare Hike Likely: राजधानी दिल्ली में ऑटो टैक्सी के किराये में बढ़ोतरी हो सकती है. ऑटो – टैक्सी फेयर की समीक्षा करने के लिए दिल्ली सरकार ने जो कमिटी बनाई थी वो सीएनजी के दामों में की गई बढ़ोतरी के अनुपात में ऑटो-टैक्सी के भाड़े में बढ़ोतरी की सिफारिश कर सकती है.

जल्द ऑटो – टैक्स फेयर पर फैसला! कमिटी के सामने कुछ ऑटो – टैक्सी यूनियनों ने भाड़े में बढ़ोतरी किए जाने को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि इससे कैब एग्रीगेटर के साथ उनकी प्रतिस्पर्धा बढ़ जाएगी क्योंकि ये कैब एग्रीगेटर सब्सिडी वाले रेट्स पर राइड्स ऑफर करते रहते हैं. दरअसल दिल्ली सरकार ने ऑटो टैक्सी फेयर की समीक्षा के लिए कमिटी बनाया था जिसे इस महीने के अंतर तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी है. पैनल के सदस्य ऑटो – टैक्स में यात्रा कर फेयर बढ़ाने को लेकर ड्राइवरों की राय जानने की कोशिश कर रहे हैं. ये कमिटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मंत्री कैलाश गहलोत को सौंपेगी और बाद में फेयर बढ़ाने के लिए कैबिनेट से मंजूरी ली जाएगी.

6 महीने में सीएनजी 41 फीसदी महंगाआपको बता दें 1 अक्टूबर से पहले राजधानी दिल्ली में सीएनजी 45.5 रुपये प्रति किलो में मिल रहा था. दिल्ली में अभी सीएनजी की नई कीमत 73.61 रुपये प्रति किलो है. यानि केवल सात महीने के भीतर सीएनजी 28.11 रुपये प्रति किलो महंगा हो चुका है. आपको बता दें प्रॉकृतिक गैस के दामों में बढ़ोतरी के चलते सात महीने में सीएनजी करीब 60 फीसदी महंगा हो चुका है.

हड़ताल पर थे ऑटो – टैक्स ड्राइवर दरअसल अप्रैल में ऑटो टैक्सी यूनियन किराये बढ़ाने की मांग को हड़ताल पर भी गए थे. दिल्ली के ऑटो और टैक्सी एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर सीएनजी पर 35 रुपये प्रति किलो की सब्सिडी देने की मांग भी की थी.

Related Articles

Back to top button