ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

कार से भारी मात्रा में चांदी की जब्‍त

कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट पर शराब की टोह में वाहन जांच कर रही उत्पाद विभाग की टीम ने एक कार से भारी मात्रा में चांदी जब्‍त की है। चांदी उत्तर प्रदेश के कानपुर से लाई जा रही थी और इसे बिहार के दरभंगा पहुंचाना था। उत्पाद टीम ने कार चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान कार सवार चांदी के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दे सके।  उत्पाद टीम ने जब्त चांदी और हिरासत में लिए गए दोनों युवकों को आगे की जांच पड़ताल के लिए कुचायकोट पुलिस को सौंप दिया।
विभाग की एक टीम उत्पाद निरीक्षक प्रकाश चंद्रा के नेतृत्व में  बलथरी चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस क्रम में उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रही एक क्रेटा कार को रोककर जांच-पड़ताल की गई।  कार की पिछली सीट के नीचे एक गुप्‍त तहखाना होने की जानकारी मिली। इसके बाद उत्पाद टीम ने उत्पाद अधीक्षक समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंचे उत्पाद अधीक्षक तथा अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में लॉकर को खोला गया तो उसमें पड़ी चांदी देख अधिकारी हैरत में पड़ गए।  लॉकर में से कुल  176 चांदी की सिल्ली निकली। जब्त चांदी का वजन कराए जाने पर यह दो क्विंटल 32 किलो 950 ग्राम हुई।

Related Articles

Back to top button