ब्रेकिंग
मंदसौर पशुपतिनाथ मंदिर में महाकाल की तर्ज पर 'दीप ज्योति आरती' की शुरुआत, सावन में उमड़ा आस्था का सै... विदिशा में बारिश का कहर: गांव में घुसा उफनता पानी, छतों पर फंसे 20 ग्रामीणों को बोट से निकाला सुरक्ष... राजगढ़ दर्दनाक हादसा: देवास के 11 लोगों से भरी ईको कार नाले में बही, SDM रोहित बमौरे ने की 9 मौतों क... जबलपुर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: पंचायत बाबू सुभाष शर्मा के 5 ठिकानों पर छापा, मिली साढ़े 5 गुना अधिक... शहडोल में लापता तोते 'गोपी' की अनोखी तलाश, पूर्व सैनिक परिवार ने रखा ₹21,000 का नकद इनाम छतरपुर में दर्दनाक हादसा: बेंगलुरु में कार्यरत 28 वर्षीय इंजीनियर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, र... जबलपुर में 'बोल बम' के जयकारों से गुंजायमान हुआ माहौल, रांझी में निकाली गई भव्य संस्कार कांवड़ यात्र... कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता, श्योपुर के गांव में ग्रामीणों ने किया पथराव; सुरक्षा पर उठे सवा... उज्जैन महाकाल मंदिर: भस्म आरती में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़, जानें कैसे हुआ बाबा का पंचामृत अभिषे... केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने BAPS के प्रसिद्ध विद्वान स्वामी भद्रेशदास को 'वेदान्तविद्या-विश्वग...
मध्यप्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने जेपी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

भोपाल : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने आज सुबह  जेपी हॉस्पिटल पहुँच कर दो दिवसीय जिला स्वास्थ्य मेले  की व्यवस्थाओं का  जायजा लिया। स्वास्थ्य मेला आज से 19 मई तक रहेगा।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने  मेले में रोगियों के लिए लगाए गए काउंटर  और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मेले में  कैंसर सहित  अन्य बीमारियों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर की उपस्थिति को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने स्वास्थ्य मेला में विभिन्न प्रकार की जाँच व्यवस्था, एनसीडी क्लीनिक और मरीजों को नि:शुल्क दवा वितरण काउंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मेले में अधिक से अधिक रोगियों को लाभान्वित किया जाए। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी और सिविल सर्जन डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव को मेला की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और स्वास्थ्य उपचार के लिये आये नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएँ देने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button