ब्रेकिंग
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्... Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक कोर्स कर सकेंगे विदेशी कामगार, IRCC ने जार... Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल, चेकिंग के दौरान बंदियों से मिला नशीला पदार... Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य... Ludhiana Shocker: लुधियाना में हैवानियत की हदें पार, 3 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला पड़ोसी दबोच... Punjab Congress Reshuffle: पंजाब कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, सचिन पायलट के साथ नई को-इंचार्ज... लधपालवां टोल बैरियर पर माइनिंग चेकिंग के दौरान भारी हंगामा: बूम बैरियर तोड़कर भागे टिपर
मध्यप्रदेश

नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस में सुगबुगाहट शुरू

भोपाल. मध्य प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव को लेकर सियासी तपिश बढ़ गई है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगरीय निकाय चुनाव में उम्मीदवारों के चयन की तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी ने स्थानीय स्तर पर उम्मीदवार चयन का खाका तैयार कर लिया है. पार्टी ने उम्मीदवारों से जुड़ी ये जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष और स्थानीय नेताओं को सौंपी है. प्रत्याशी चयन के लिए जिलों में समिति का गठन किया गया है. समिति प्रत्याशियों के नाम तय कर अनुमोदन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजेगी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की हरी झंडी मिलने के बाद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होगी.

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार चयन को लेकर निर्देशिका तैयार की है. वह हर जिले के लिए वरिष्ठ नेता को प्रभारी नियुक्त कर रही है. प्रभारी के साथ एक और सहप्रभारी और एक समन्वयक भी नियुक्त किया जा रहा है. उम्मीदवार चयन समिति में जिला अध्यक्ष जिला प्रभारी शामिल होंगे. समिति के सदस्यों के रूप में 2019 के सांसद लोकसभा प्रत्याशी, 2018 के विधायक, नगर पालिक, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष, मोर्चा संगठन के जिला अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारी, सह प्रभारी शामिल होंगे.

Related Articles

Back to top button