ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
छत्तीसगढ़

बुजुर्ग मरीज के बाजू में बैठकर मुख्यमंत्री ने जाना हाल

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण के लिए से आज बस्तर संभाग के दौरै पर हैं। आज कोंटा विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के पहले मुख्यमंत्री श्री बघेल कोंटा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। यहां उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में मौजूद स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का जायजा लिया और अस्पताल स्टाफ से दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केन्द्र के स्टॉक रजिस्टर समेत पर्चियों को देखा। वहीं स्वास्थ्य केन्द्र के दौरान उन्हें एक बुजुर्ग मरीज अकेले बैठे मिले तो संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री बघेल उक्त बुजुर्ग मरीज के बाजू में जाकर बैठ गए और उनका हाल जानने का प्रयास किया। इस दौरान जब सिर्फ स्थानीय बोली को समझने वाले बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री की भाषा को नहीं समझा तो उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने मुख्यमंत्री और बुजुर्ग के बीच दुभाषिया की भूमिका निभायी।

इस दौरान बुजुर्ग मरीज के करीब आत्मीय भाव से बैठकर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पहले बुजुर्ग से पूछा कि नाम क्या है, बुजुर्ग मरीज ने अपना नाम मुचाकी बुधरा बताया। साथ ही बताया कि वे टीबी के मरीज हैं। मुचाकी बुधरा दरभागुड़ा निवासी हैं जो स्वास्थ्य केन्द्र में अपनी शारीरिक परेशानियों के चलते पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने वर्तमान में उन्हें हो रही परेशानी के बारे में पूछा। बुजुर्ग मरीज ने बताया कि एक सप्ताह से बुखार है। इस पर मुख्यमंत्री ने फिक्रमंद होते हुए कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र में अच्छे से इलाज कराइए और स्वस्थ होने के बाद ही घर जाइए। मुख्यमंत्री के इस संवेदनशीलता से भरे अंदाज को देखकर वहां मौजूदजन अभिभूत थे।

Related Articles

Back to top button