ब्रेकिंग
Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका... Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में थमा भारी बारिश का दौर, अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम वर्... Jalandhar Road Accident: जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, वैष्णो देवी से लौट रहे 2 श्रद्धा... Gurdaspur Crime News: फर्जी वसीयत बनाकर हड़पी जमीन, दोरांगला पुलिस ने जालंधर के 4 लोगों पर दर्ज किया... Jalandhar Weather Update: जालंधर में पॉकेट रेन से गिरा तापमान, उमस से मिली राहत; कई इलाकों में हुआ ज...
देश

इस बड़े प्राइवेट बैंक का लोन हुआ महंगा, RBI के फैसले के 2 हफ्ते बाद बढ़ाया एमसीएलआर

बैंक ने अपने एमसीएलआर (मार्जिनल कॉस्ट लेंडिग रेट) में 35 बेसिस पॉइंट की वृद्धि की है. नई दरें 18 मई से प्रभावी हो गई हैं. 35 बेसिस पॉइंट वृद्धि का मतलब है कि बैंक से मिलने वाले ऑटो, होम, पर्सनल सहित सभी तरह के लोन की ब्याज दर में 0.35% वृद्धि कर दी गई है.

नई दिल्ली. निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक एक्सिस बैंक ने भी आखिरकार लोन महंगा करने की घोषणा कर दी. बैंक ने अपने एमसीएलआर (मार्जिनल कॉस्ट लेंडिग रेट) में 35 बेसिस पॉइंट की वृद्धि की है. नई दरें 18 मई से प्रभावी हो गई हैं. इससे बैंक से लिए जाने वाले सभी तरह के कर्ज महंगे हो गए हैं.

रिजर्व बैंक ने इसी महीने की 4 तारीख को रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट और सीआरआर (नकद आरक्षित अनुपात) में 50 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि करने की अचानक घोषणा की थी. इसके बाद छोटे-बड़े लगभग तमाम बैंकों ने कर्ज की ब्याज दर बढ़ाने की घोषणा की थी. बड़े बैंकों में एक्सिस बैंक ही ऐसा था जिसने अब तक इसकी घोषणा नहीं की थी. दो हफ्ते बाद बैंक ने नोटिफिकेशन जारी कर इसकी घोषणा कर दी.

ब्याज दर में 35 फीसदी की वृद्धिएमसीएलआर में 35 बेसिस पॉइंट वृद्धि का मतलब है कि बैंक से मिलने वाले ऑटो, होम, पर्सनल सहित सभी तरह के लोन की ब्याज दर में 0.35% वृद्धि कर दी गई है. इस वृद्धि के बाद नए ग्राहकों को तो लोन महंगा मिलेगा ही, मौजूदा ग्राहकों को भी अब पहले से ज्यादा ईएमआई देनी होगी.

इस बढ़ोतरी के बाद 1 रात से लेकर 1 महीने तक की एमसीएलआर 7.55 फीसदी हो गई है. पहले यह 7.2 फीसदी थी. जबकि 3 महीने का एमसीएलआर 7.3 फीसदी से बढ़कर 7.65 फीसदी हो गया है. 6 महीने का एमसीएलआर अब 7.7 फीसदी और 1 साल का एमसीएलआर नई बढ़ोतरी के बाद 7.75 फीसदी हो गया है. 2 साल का एमसीएलआर 7.5 फीसदी से बढ़कर 7.85 फीसदी और 3 साल का एमसीएलआर 7.55 फीसदी से 7.9 फीसदी हो गया है.

क्या है एमसीएलआररिजर्व बैंक ने 2016 से कर्ज देने के नियम में बदलाव कर दिया है. अब कमर्शियल बैंक बेस रेट के बदले मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) पर कर्ज देते हैं. एमसीएलआर को निर्धारित करने के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बहुत मायने रखता है. रेपो रेट में बदलाव होने पर इस फंड में तब्दीली आ जाती है.

Related Articles

Back to top button