ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

भारतीय टीम तीरंदाजी विश्व कप के फाइनल में

भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने विश्व कप-2 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले क्वार्टर फाइनल में दुनिया की नंबर एक टीम अमेरिकी को हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में मजबूत दक्षिण कोरिया को उसी के घर में हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में उसका विश्व नंबर चार फ्रांस से सामना होगा। वहीं महिला कंपाउंड टीम ने तुर्की को हराकर कांस्य पदक जीता।अभिषेक वर्मा, अमन सैनी और रजत चौहान ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अमेरिका को क्वार्टर फाइनल में 234-228 से हराया। सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के खिलाफ दो अंक से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए स्कोर 233-233 की बराबरा पर ला दिया। इसके बाद हुए शूट आउट में भारतीय टीम को 29-26 से जीत मिली।वहीं अवनीत कौर, मुस्कान किरार और प्रिया गुर्जर की महिला कंपाउंड टीम सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के हाथों 228-230 से हारी, लेकिन कांस्य पदक की लड़ाई में उसने तुर्की को 232-231 से हराया।

Related Articles

Back to top button