ब्रेकिंग
Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्र... Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संक... Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स... Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सप... Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं ख... Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुप... Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा
व्यापार

ग्लोबल संकेतों के चलते औंधे मुंह गिरकर बंद हुए भारतीय शेयर बाजार, निवेशकों को 7 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

Stock Market Update: मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 1416 अंकों की गिरावट के साथ 52,792 अंकों पर बंद हुआ है तो निफ्टी 431 अंकों की गिरावट के साथ 15,809 अंकों पर क्लोज हुआ है.

Stock Market Closing On 19th May 2022: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रहा है. ग्लोबल संकेतों के चलते बारतीय शेयर बाजार में निवेशकों द्वारा की गई मुनाफावसूली के चलते शेयर बाजार औंधे मुंह गिरकर बंद हुआ है. गुरुवार के ट्रेडिंग सत्र में देशी निदेशी दोनों ही निवेशकों की तरफ से भारी बिकवाली देखी गई. सेंसेक्स 53,000 अंकों के नीचे तो निफ्टी 16,000 के नीचे गिरकर बंद हुआ है.

बाजार का हाल गुरुवार का कारोबार खत्म होने पर मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 1416 अंकों की गिरावट के साथ 53,000 अंको के नीचे 52,792 अंकों पर बंद हुआ है तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 431 अंकों की गिरावट के साथ 15,809 अंकों पर क्लोज हुआ है.

सेक्टर का हाल शेयर बाजार को गिराने में आज सभी सेक्टरों का हाथ रहा है. बैंक निफ्टी 2.48 फीसदी यानि 846 अंक गिरकर 33,318 अंकों पर बंद हुआ है. इसके अलावा ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, एनर्जी, मीडिया सेक्टर में भी बड़ी गिरावट देखी गई. निफ्टी के 50 शेयरों में केवल तीन शेयर हरे निशान में बंद हुआ है जबकि 47 शेयर लाल निशान में बंद हुए. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 3 शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं जबकि 27 शेयर लाल निशान में बंद हुए.

चढ़ने वाले शेयरशेयर बाजार में भारी गिरावट के बावजूद कई शेयर तेजी के साथ बंद हुए जिनमें आईटीसी 3.34 फीसदी, डॉ रेड्डी 0.41 फीसदी, पावर ग्रिड 0.11 फीसदी के तेजी के साथ बंद हुए.

गिरने वाले शेयरगिरने वाले शेयर पर नजर डालें तो विप्रो 6.35 फीसदी, एचसीएल टेक 5.92 फीसदी, इंफोसिस 5.47 फीसदी, टीसीएस 5.22 फीसदी, टेक महिंद्रा 5.19 फीसदी, टाटा स्टील 4.83 फीसदी, बजाज फाइनैंस 1.96 फीसदी, बजाज फिनसर्व 2.47 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.54 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 2.08 फीसदी, एचडीएफसी 2.18  फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.

Related Articles

Back to top button