ब्रेकिंग
MP CM in Delhi Metro: दिल्ली में आम आदमी बने सीएम मोहन यादव, कारकेड छोड़ मेट्रो से किया सफर Muzaffarpur School Violence: मूक-बधिर विद्यालय में दिव्यांग बच्चों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल ... Delhi Crime: निर्भया कांड जैसी खौफनाक वारदात, दिल्ली पुलिस ने दबोचे यूपी के आरोपी, बिहार की बस में ह... Weather Update: भीषण गर्मी से तप रहे एमपी-राजस्थान, दिल्ली में धूलभरी आंधी और बारिश की चेतावनी; मौसम... PM Modi Europe Tour 2026: पीएम मोदी का 5 देशों का महादौरा, UAE से लेकर इटली तक दिखेगी भारत की धाक Indian Army & Navy: थल सेना और नौसेना के बीच ऐतिहासिक समझौता, 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी ताकत बढ़ाने पर जो... कलकत्ता हाई कोर्ट में काला कोट पहनकर पहुंचीं ममता बनर्जी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्टेटस पर उठाए सव... Defence Minister Rajnath Singh: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राजनाथ सिंह की हुंकार- दुश्मन को घर में घुसकर मार... Alirajpur Murder: आलीराजपुर में 'ब्लाइंड मर्डर' का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत... Maharashtra News: महाराष्ट्र में मंत्रियों के काफिले में 50% की कटौती, सीएम फडणवीस बुलेट से पहुंचे व...
मनोरंजन

कान्स में रेड कारपेट के बाहर आराध्या बच्चन ने छोड़ी अपनी छाप, विदेशी एक्ट्रेस ने लगा लिया गले

Cannes 2022: कान्स फिल्म फेस्टिवल का एक वीडियो काफी जोर शोर से वायरल हो रहा है.

Cannes 2022: कान्स फिल्म फेस्टिवल का एक वीडियो काफी जोर शोर से वायरल हो रहा है. जी हां, दरअसल यह वीडियो किसी और का नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या राय बच्चन का है. जिसमें वह अपने दोस्त से एक पार्टी के दौरान वीडियो काॅलिंग पर बात कर रही हैं. इतनी भीड़ और इतने बड़े प्लेटफार्म पर भी आराध्या जरा सा भी हिचकिचाई नहीं. उन्होंने बड़े ही काॅन्फिडेंस के साथ अपना परिचय दिया. इसके बाद ऐश्वर्या भी अपनी इस विदेशी दोस्त के बच्चे से बात करते हुए उनका हालचाल लेती हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

कान्स फिल्म फेस्टिवल अभी कुछ दिन और चलने वाला है. इस खास मौके पर देश और विदेश से कई बड़े बड़े सितारे भाग ले रहे हैं. वहीं, ऐश्वर्या राय बच्च्न कान्स का काफी सालों से हिस्सा रही हैं.  हर बार की तरह वह इस बार भी अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ फ्रेंच रिवेरा पहुंची हैं. जंहा पर हर कोई अपनी अदाओं और टैलेंट से सभी का दिल जीतने की कोशिश में लगा हुआ है. लेकिन वहीं, दूसरी तरफ नन्ही आराध्या ने अपनी सादगी और क्यूट अंदाज से पूरी पार्टी को भी अपना बना लिया.

वहीं, पार्टी के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऐश्वर्या ने वनपीस कैरी किया है जिसमे वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. उनके किसी भी लुक की तारीफ करे वह कम ही है. वह हर जगह अच्छी हीलगती हैं. वहीं, उनकी 10 साल की बेटी आराध्या भी हर बार की तरह बहुत क्यूट नजर आ रही थीं. आराध्या ने पार्टी में लाल कलर की फ्रांक के साथ हेयरबैंड कैरी किया था.

Related Articles

Back to top button