ब्रेकिंग
बिलासपुर में ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर फूटा गुस्सा, तिफरा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन महादेव सट्टा ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के आधार पर देश के 6 राज्यों में सीबीआई के छापे बलौदाबाजार के गिधौरी में सनसनी, तालाब के पास खून से लथपथ मिला 19 वर्षीय युवक का शव खूंटी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रांची-खूंटी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग गिरिडीह के बासाबूदा गांव में अंधविश्वास का खूनी खेल, डायन-बिसाही के आरोप में महिला की निर्मम हत्या लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सजी झुमरी तिलैया की सबसे बड़ी फल मंडी दहेज हत्या मामलों में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सिर्फ रिश्तेदार होने मात्र से नहीं ठहरती आपराधि... पलामू के नावाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत और एक घायल डाल्टनगंज के नामकरण वाले ब्रिटिश अधिकारी के वंशज पहुंचे झारखंड, लातेहार और पलामू का किया दौरा झारखंड के 26 वर्षों के सफर में स्वास्थ्य सेवाओं का विकास, सदर अस्पताल से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बदली...
मध्यप्रदेश

दिग्विजय ने कहा, शिकार कांड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राघौगढ़ किले पर बुलडोजर चलाना चाहा

भोपाल    मध्य प्रदेश के गुना जिले के शिकार कांड में शिकारियों को संरक्षण देने के आरोप लगने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शुरुआत की थी और वे तो उनके राघौगढ़ किले पर बुलडोजर चलवाना चाहते थे। गुना जिले में शिकारियों द्वारा तीन पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद राजनीतिक संरक्षण को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह को घेरा था। उन्होंने दिग्विजय सिंह और राघौगढ़ किले के शिकारियों से संबंध होने के आरोप लगाए थे। शर्मा ने मांग की थी कि पूरे मामले में राघौगढ़ किले और दिग्विजय सिंह के शिकारियों को संरक्षण देने की जांच होना चाहिए। आज इन आरोपों को लेकर दिग्विजय सिंह ने मीडिया से कहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शुरुआत की थी। भाजपा तो राघौगढ़ किले पर इसको लेकर बुलडोजर चलवाना चाहती थी।

एनकाउंटर में मृतकों की जिंदा लोगों की फोटो

दिग्विजय सिंह ने शिकारियों द्वारा तीन पुलिसकर्मियों की हत्या की घटना की निंदा करते हुए कहा कि एनकाउंटर में मारे गए लोगों की पहचान में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर में मरे लोगों की पहचान के लिए जिंदा लोगों की फोटो लगाई जा रही है। जिनका एनकाउंटर हुआ उनकी गलत पहचान की जा रही है।

भाजपा ध्यान बांटने का काम कर रही

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर असल मुद्दों से ध्यान बांटने का आरोप लगाया। सिंह ने कहा कि जब भाजपा से महंगाई बढ़ने पर सवाल किया जाता है तो वे जय श्रीराम के नारे लगाते हैं और बेरोजगारी पर बात की जाती है तो हिंदू-मुसलमान करने लगते हैं। रुपए का अवमूल्यन की बात की जाती है तो कब्रिस्तान श्मशान करने लगते हैं। सिंह ने कहा कि मुद्दों पर भाजपा बात नहीं करती है।

Related Articles

Back to top button