ब्रेकिंग
Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा... Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन
देश

ATM से कैश निकालने के बदल चुके हैं नियम, जान लीजिए वरना अटक जाएंगे आपके पैसे

SBI ATM Withdrawl Rule: अगर आप भी एटीएम से पैसे निकालते हैं तो जान लीजिए कि अब एटीएम से पैसे निकालने के नियम में बदलाव हो चुका है. SBI ने ग्राहकों की सुरक्षा और फ्रॉड के बढ़ते केस को लेकर ये कदम उठाया है. आइए जानते हैं इसके प्रोसेस.

SBI ATM Withdrawl Rule Changed: अगर आप भी एटीएम से पैसे निकालते हैं तो जान लीजिए कि अब एटीएम से पैसे निकालने के नियम बदल चुके हैं. SBI ने एटीएम से ट्रांजैक्शन को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए नियम में बदलाव कर दिया है. आइए जानते हैं नए नियम के बारे में.

एसबीआई एटीएम से कैश निकालने के लिए आपको अब ओटीपी दर्ज करना होता है. अब नए नियम के तहत ग्राहक बिना ओटीपी के कैश नहीं निकाल सकते हैं. कैश निकासी के समय ग्राहकों को उनके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी मिलता है जिसे डालने के बाद ही एटीएम से कैश निकलता है.

बैंक ने दी जानकारी

बैंक ने ट्वीट कर यह जानकारी भी देते हुए कहा, ‘एसबीआई एटीएम में लेनदेन के लिए हमारी ओटीपी आधारित नकद निकासी प्रणाली धोखेबाजों के खिलाफ टीकाकरण है. आपको धोखाधड़ी से बचाना हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. एसबीआई के ग्राहकों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि ओटीपी आधारित नकद निकासी प्रणाली कैसे काम करेगी.’

जानिए अब क्या है नियम?

आपको बता दें कि ये नियम 10,000 और उससे ज्यादा रकम पर लागू हुए है. एसबीआई के ग्राहकों को उनके बैंक खाते से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए एक ओटीपी और उनके डेबिट कार्ड पिन के साथ हर बार अपने ATM से 10,000 रुपये और उससे अधिक निकालने की ही इजाजत देता है.

जानिए नए नियम

– एसबीआई एटीएम से कैश निकालने के लिए आपको एक ओटीपी (OTP) डालना होगा. – इसके लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा.–  चार अंकों की संख्या वाले ओटीपी ग्राहक को सिंगल ट्रांजैक्शन के लिए मिलेगा.– आपको कैश निकासी के लिए इस स्क्रीन में बैंक के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करना होगा.

क्यों बनाए गए ये नियम?

बैंक ने इस नियम को बनाने को लेकर कहा है कि ग्राहकों को फ्रॉड से बचाने के लिए ये नियम बनाया गया है. गौरतलब है कि देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक SBI के पास भारत में 71,705 BC आउटलेट्स के साथ 22,224 शाखाओं और 63,906 ATM/CDM का सबसे बड़ा नेटवर्क है.

Related Articles

Back to top button