ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
मध्यप्रदेश

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 800 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बीजेपी में शामिल कराया

गुना. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना के उमरी गांव में उन्होंने 800 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बीजेपी में शामिल कराया. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ बताया. उन्होंने कहा- मैं जब ऊर्जा मंत्री था तो मैंने नियमों को ताक पर रखकर गुना जिले के लिए ज्यादा से ज्यादा योजनाएं स्वीकृत कराईं, ताकि क्षेत्र की जनता को योजनाओं से लाभ ज्यादा से ज्यादा मिले. गौरतलब है कि सिंधिया गुना के दो दिन के दौरे पर हैं. वे यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और आने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बैठक में भाग लेंगे. इसके बाद वे आरोन में पुलिस हत्याकांड में शहीद हुए नीरज भार्गव के निवास पर पहुंचे. उन्होंने शहीद के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. केंद्रीय मंत्री ने शहीद की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन किए अर्पित किए और कहा कि मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं. सरकार हमेशा परिवार के साथ खड़ी है. इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने गुना पुलिसकर्मी हत्याकांड पर मीडिया से भी बात की. उन्होंने कहा कि हमारे जांबाज सिपाहियों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए. मैं मध्य प्रदेश पुलिस को सलाम करता हूं. उनसे जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वजय सिंह और विधायक जयवर्धन सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए फोटो पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जिनके खुद के घर शीशे के होते हैं वह दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते. पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक के फोटो उनके साथ देखे गए हैं और पुलिस जांच कर रही है. मैं फोटो की राजनीति नहीं करता. जिन लोगों के साथ आरोपियों के फोटो देखे गए हैं वह लोग अब जनता को जवाब दें. चाहे वह कांग्रेस विधायक हो या पूर्व मुख्यमंत्री.

Related Articles

Back to top button