ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
व्यापार

अब उबर से सफर करना होगा महंगा, कंपनी ने बढ़ाया किराया, जानें क्यों

Uber Fare Hike: अब Uber के ड्राइवर्स राइड स्वीकार करें, उससे पहले उन्हें राइडर्स का डेस्टिनेशन दिखता है, इसके अलावा उन्हें ट्रिप शुरू करने से पहले पेमेंट मोड भी दिखता है.

Uber Fare Hike: उबर इंडिया ने देश में फ्यूल की कीमतों में तेजी का हवाला देते हुये किराये में बढ़ोतरी की घोषणा की है. उबर इंडिया के निदेशक नीतीश भूषण ने गुरुवार को कहा कि फ्यूल के बढ़ते दाम का बोझ उबर के ड्राइवरों पर न पड़े, इसके लिये किराये में बढ़ोतरी की गई है.

किराये बढ़ाने का ये कारण बताया कंपनी नेनीतीश भूषण ने बताया कि ड्राइवरों में यह मामला कंपनी के सामने उठाया था. उन्होंने कहा कि फ्यूल की कीमतों में तेजी ने सभी को प्रभावित किया है, खासकर राइड शेयरिंग करने वाले ड्राइवर्स को यह अधिक महसूस हुआ है. नीतीश ने कहा कि उबर का हमेशा से प्रयास रहा है कि ड्राइवर उससे जुड़ने को आकर्षक विकल्प के रूप में समझें. किराये में बढ़ोतरी करने से उनकी प्रति ट्रिप आमदनी बढ़ जायेगी.

उबर ड्राइवर्स को दिखेगा पेमेंट मोड और डेस्टिनेशनकंपनी ने कहा कि अब ड्राइवर्स राइड स्वीकार करें, उससे पहले उन्हें राइडर्स का गंतव्य दिखता है. उन्हें ट्रिप शुरू करने से पहले पेमेंट मोड भी दिखता है. उबर ने ड्राइवर को प्रति दिन भुगतान की भी नई प्रक्रिया शुरू की है.

राइड कैंसिलेशन और सर्ज प्राइसिंग पर नहीं की चर्चाउबर ने लेकिन ड्राइवर्स द्वारा राइड रद्द किये जाने और सर्ज प्राइसिंग के मुद्दे पर चर्चा नहीं की. गत सप्ताह ही केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने उबर और ओला जैसी कंपनियों को राइड रद्द किये जाने, कैंसिलेशन चार्ज, रैंडम सर्ज प्राइसिंग, अधिक वेटिंग टाइम जैसी यूजर्स की शिकायतों का निवारण करने की चेतावनी दी है. ऐसा न करने पर कंपनियों पर जुर्माना लगाया जा सकता है.

कंपनियों पर है कड़ी नजरकेंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण की मुख्य आयुक्त निधि खरे ने इन कंपनियों को 30 दिन के भीतर अपना एल्गोरिदम ठीक करने के लिये कहा है. निधि खरे ने कहा है कि कंपनियां राइड कैंसिलेशन और सर्ज प्राइसिंग से संबंधित एल्गोरिद्म को ठीक करें वरना उन पर जुर्माना लगाया जायेगा. प्राधिकरण को उबर और ओला जैसी कंपनियों के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं. यूजर्स का कहना है कि कैब ड्राइवर राइडर पर ट्रिप कैंसिल करने का दबाव बनाते हैं, जिसके कारण राइडर्स को कैंसिलेशन चार्ज देना पड़ता है. सूत्रों के मुताबिक, उपभोक्ता मामलों का विभाग भी सर्ज प्राइसिंग और राइड कैंसिलेशन से संबंधित नये दिशानिर्देश जारी करेगा.

Related Articles

Back to top button