ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

अलर्ट हो जाए अकाउंट में कम बैलेंस रखने वाले, ₹ 342 नहीं रखे तो लगेगी 4 लाख की चपत

PMJJ & PMS Renual : अगर आपने भी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का रज‍िस्‍ट्रेशन कराया हुआ है तो दोनों योजनाओंं के र‍िन्‍यूअल की अंत‍िम त‍िथ‍ि आ गई है. इन योजनाओं के ल‍िए प्रीम‍ियम अकाउंट से ऑटो डेब‍िट होता है.

PMJJ & PMS Renual : अगर आप भी अक्‍सर बैंक अकाउंट में कम बैलेंस रखते हैं या बैलेंस ही नहीं रखते तो यह खबर जरूर पढ़ लीज‍िए. इस खबर को पढ़ने और अमल में लाने से आपका 4 लाख रुपये तक का नुकसान बच सकता है. जी हां, पहले बार में शायद यह बात आपको मजाक लगे लेक‍िन है ब‍िल्‍कुल सही. दरअसल, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJ) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMS) को र‍िन्‍यू कराने की तारीख आ गई है.

र‍िन्‍यू कराने की अंत‍िम त‍िथ‍ि 31 मई

सरकार की इन दोनों योजनाओं को सालाना आधार पर र‍िन्‍यू कराने की अंत‍िम त‍िथ‍ि 31 मई है. अगर आपके अकाउंट में बैलेंस नहीं है और इन दोनों योजनाओं का र‍िन्‍यूअल नहीं हुआ तो हो सकता है आपको 4 लाख रुपये का बीमा नहीं म‍िले. आइए जानते हैं इन योजनाओं और इनकी अर्हता के बारे में…

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJ) में क‍िसी भी कारण से होने वाली मृत्‍यु के लिए कवरेज द‍िया जाता है. 18 से 50 साल की उम्र के बीच वाले इस योजना से जुड़ सकते हैं. 50 वर्ष की उम्र से पहले इसमें शामिल और प्रीमियम का भुगतान करने पर आपके जीवन का जोखिम 55 वर्ष की उम्र तक कवर हो सकेगा.

ऑटो डेब‍िट होगा प्रीम‍ियम

सरकार की इस योजना के तहत आप 330 रुपये प्रति वर्ष के सालाना भुगतान पर 2 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर प्राप्‍त कर सकते हैं. इसका रजिस्ट्रेशन आप बैंक की शाखा / बीसी प्‍वाइंट या डाकघर में जाकर करा सकते हैं. योजना में प्रीम‍ियम आपके अकाउंट से ऑटो डेब‍िट हो जाता है.

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMS) में क‍िसी दुर्घटना के कारण होने वाली मृत्यु या दिव्यांगता के लिए कवरेज द‍िया जाता है. इस योजना में आप 18 वर्ष से लेकर 70 वर्ष की उम्र तक जुड़ सकते हैं. इसके तहत दुर्घटना में मौत होने पर 2 लाख रुपये और आंशिक दिव्यांगता के मामले में 1 लाख रुपये का प्रावधान है. इस योजना का सालाना प्रीम‍ियम 12 रुपये है. इस तरह दोनों का प्रीम‍ियम कुल 242 रुपये होता है.

Related Articles

Back to top button