ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
धार्मिक

काशी विश्वनाथ मंदिर ही नहीं बल्कि अन्नपूर्णा मंदिर भी है बेहद खास

काशी (Kashi) को धार्मिक शहर कहा जाता है. इसकी गिनती पुराने शहरों में होती है. कई धार्मिक ग्रथों में इस शहर का वर्णन किया गया है. पौराणिक मान्यता के अनुसार, किसी समय में यह भगवान विष्णु (Lord Vishnu) का नगर था. कहा जाता है कि भगवान शिव (Lord Shiva) ने ब्रह्मा जी से काशी (Varanasi) मांगी ली. उसी समय से काशी बाबा की नगरी के नाम से जाना जाने लगा. इस समय काशी में बाबा विश्वनाथ का मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) मौजूद है, जो कि प्रचीन काल से है. काशी विश्वनाथ मंदिर से कुछ दूरी पर मां अन्नपूर्णा का मंदिर है. आइए जानते हैं माता अन्नपूर्णा मंदिर के बारे में.

मां अन्नपूर्णा मंदिर (Annapurna Temple Varanasi)
भोलेनाथ की नगरी काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर से कुछ ही दूरी पर मां अन्नपूर्णा का मंदिर अवस्थित है. इस मंदिर में मां अन्नपूर्णा की मूर्ति स्थापित है. यहां मां अन्नपूर्णा की पूजा की जाती है. मान्यता है कि रोजाना मां अन्नपूर्णा की विधिवत पूजा करने से जीवन में अन्न की कमी नहीं होती है. मां अन्नपूर्णा मंदिर की खास बात है कि यहां मां अन्नपूर्णा रसोई में हैं. वहीं मंदिर परिसर में कई प्रतिमाएं स्थापित हैं. जिनमें मां पार्वती, माता काली, भगवान शिव सहित अन्य देवी-देवता मौजूद हैं. यहां प्रत्येक साल अन्नकूट उत्सव मनाया जाता है. इस दौरान देशभर से भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

मां अन्नपूर्णा की कथा
कहा जाता है कि किसी समय धरती पर अन्न की किल्लत हो गई. इसके भू-लोग पर हाहाकार मच गया. उस समय लोगों ने त्रिदेव की उपासना करके उसने अन्न संकट को दूर करनी की प्रार्थना की. मान्यता है कि उसके बाद मां पार्वती भगवान शिव के साथ पृथ्वी लोक पहुंचीं. जिसके बाद मां पार्वती ने माता अन्नपूर्णा का रूप धारण कर भगवान शिव को दान में अन्न दिया. भगवान शिव में उस अन्न को पृथ्वी वासियों में वितरित कर दिया. तब जाकर पृथ्वी से अन्न का संकट खत्म हुआ.

Related Articles

Back to top button