ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

नगरीय निकायों के आरक्षण की गाइडलाइन जारी, सिर्फ जनरल निकाय और वार्डों में ही मिलेगा OBC आरक्षण

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट के ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव कराने के फैसले के बाद मध्यप्रदेश में चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। सरकार ने नगरीय निकायों के आरक्षण की गाइडलाइन जारी कर दी है। सिर्फ जनरल निकाय और वार्डों में ही ओबीसी आरक्षण मिलेगा।

पहले से तय एसटी-एससी आरक्षण में कोई बदलाव नहीं होगा। जहां एसटी-एससी आरक्षण 50% से कम है वहीं ओबीसी आरक्षण का लाभ मिलेगा। निकाय या वार्डों में अधिकतम 35% ओबीसी आरक्षण दिया जा सकेगा। निकाय और वार्डों में आरक्षण पूर्ण करने की समय सीमा 24 मई है। पिछड़ा वर्ग आयोग के आंकड़ों के आधार पर आरक्षण होगा।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को समय सीमा में आरक्षण पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। 24 मई की शाम 5 बजे तक आरक्षण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विभाग को 25 मई को राज्य निर्वाचन आयोग को आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण होने की रिपोर्ट देनी होगी।

Related Articles

Back to top button