ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
मध्यप्रदेश

सिंधिया बोले- अब मैं बूढ़ा हो रहा:थोड़ा जवान दिखता हूं, लेकिन 20 साल पहले जैसी स्थिति नहीं रही

युवा चेहरे के रूप में पहचाने जाने वाले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को पहली बार खुले मंच से खुद के बुढ़ापे की तरफ जाने की बात कह डाली। अशोकनगर के तुलसी पार्क परिसर में 42.23 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण समारोह में उन्होंने कहा कि मैं थोड़ा जवान दिखता हूं, लेकिन मैं भी अब बुढ़ापे की तरफ जा रहा हूं। अब 20 साल पहले जैसी स्थिति नहीं रही। फिर भी पूरी क्षमता के मुताबिक परिश्रम करने से पीछे नहीं हटता। सिंधिया ने युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अशोकनगर जिले के विकास के लिए हर समय तैयार रहने का भरोसा दिलाया। इधर, कांग्रेस ने फैसला किया है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 115 टिकट युवा नेताओं को देगी।

उदयपुर के चिंतन शिविर में 50 प्रतिशत पद 50 साल से कम उम्र वालों को देने के फैसले से प्रदेश कांग्रेस में अभी से गुणा-भाग शुरू हो गया है। इस फॉर्मूले का 100% पालन हुआ तो 2023 के विधानसभा चुनाव में ही 115 टिकट और उसके बाद लोकसभा चुनाव में 14 टिकट 50 साल से कम उम्र वाले नेताओं को मिलेंगे। विधानसभा चुनाव में इस आधार पर टिकट दिए गए तो 47 मौजूदा विधायकों का पत्ता कट जाएगा। जबकि 48 विधायक 50 साल से कम उम्र के हैं, जिनके टिकट में उम्र का बंधन आड़े नहीं आएगा।

पचास का फॉर्मूला टिकटों के साथ संगठन के पदों पर लागू किया जाएगा तो प्रदेश के पदों के साथ जिलों में भी आधे टिकट ही बदले जा सकते हैं। प्रदेश संगठन में इसको लेकर चर्ची चल रही है कांग्रेस के संगठन महामंत्री चंद्रप्रभाष शेकर की उम्र भी 75 वर्ष से अधिक है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, राजीव सिंह और जेपी धनोपिया जैसे चेहरे भी हैं, जिन्हें पद रहने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

60 से अधिक उम्र के विधायकों व नेताओं की संख्या 19 हैं। इनमें प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (75) के पास अहम जिम्मेंदारी है। उनके ही नेतृत्व में कांग्रेस 2023 के चुनाव में उतर रही है। कांतिलाल भूरिया, डॉ. गोविंद सिंह, आरिफ अकील और पीसी शर्मा के बारे में भी कहा गया है कि ये उनका आखिरी चुनाव है। सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ, केपी सिंह भी 65 के करीब हैं।

Related Articles

Back to top button