ब्रेकिंग
पंचकूला के स्कूल में बच्ची से मारपीट मामला— जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने 8 वर्षीय आरोपी बच्चे को दी जमान... करनाल में अमित शाह का बड़ा ऐलान, सरकार एसआईआर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार— राहुल गांधी पर ... करनाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पदयात्रा, राहुल गांधी की डिबेट चुनौती पर किया जोरदार पलटवा... हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 5 HCS अधिकारियों के किए तबादले— देखिए किसे क्या जिम्मेदारी मि... हांसी सीआईए-1 के पांच पुलिसकर्मी निलंबित, ओडिशा में मुख्य सप्लायर की आत्महत्या के मामले में एसपी ने ... हरियाणा के अंबाला छावनी में 1857 के स्वतंत्रता सेनानियों की याद में बना भव्य शहीदी स्मारक देश को समर... कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले— 'दूध उत्पादकों के वोट... बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ... लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में पोस्टर, '27 में कृष्ण आएंगे' का संदेश सतना में नाबालिग हत्या के आरोपी का जेल से छूटने पर भव्य स्वागत, बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट के छल...
धार्मिक

आज शनिवार को करें इन मंत्रों का जाप, शनि देव दूर करेंगे सारे दुख

आज शनिवार को शनि देव (Shani Dev) की पूजा करते हैं. आज शनि देव के प्रभावशाली मंत्रों का जाप करके आप अपने दुखों को दूर कर सकते हैं. साढ़ेसाती और ढैय्या की पीड़ा को कम कर सकते हैं.

आज शनिवार को शनि देव (Shani Dev) की पूजा करते हैं. शनि देव न्याय के देवता और कर्म फल प्रदान करने वाले देव हैं. उनकी नजरों में सभी समान हैं, उनकी कृपा जिन पर हो जाती है, वे रंक से राजा बन जाते हैं, लेकिन जिन पर उनकी कुदृष्टि पड़ जाती है, वे राजा से रंक हो जाते हैं. इस वजह से कहा गया है कि शनि देव की दृष्टि से बचकर रहना चाहिए. कहा जाता है कि उनकी पत्नी ने उन्हें श्राप दे दिया था कि उनकी दृष्टि जिस पर पड़ेगी, उसका अहित हो जाएगा. इस वजह से शनि देव की आंख में नहीं देखा जाता है. वे अपना सिर नीचे करके चलते हैं ताकि किसी निर्दोष का अहित न हो. आज शनिवार के दिन आपको शनि देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए, जिससे आपके दुख, कष्ट और पीड़ा दूर होंगे. साढ़ेसाती और ढैय्या के दुष्प्रभाव कम होंगे. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं शनि देव के प्रभावशाली मंत्रों के बारे में. मंत्र जाप के बाद शनि देव की आरती अवश्य करें.

शनि देव के मंत्र1. शनि देव का महामंत्रओम निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥

2. शनि गायत्री मंत्रओम भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्

3. शनि देव का बीज मंत्रओम प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।

4. शनि आरोग्य मंत्रध्वजिनी धामिनी चैव कंकाली कलहप्रिहा।कंकटी कलही चाउथ तुरंगी महिषी अजा।।शनैर्नामानि पत्नीनामेतानि संजपन् पुमान्।दुःखानि नाश्येन्नित्यं सौभाग्यमेधते सुखमं।।

5. शनि दोष निवारण मंत्रओम त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम।उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात।।ओम शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शंयोरभिश्रवन्तु नः।ओम शं शनैश्चराय नमः।।

शनि देव की आरतीजय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।सूर्य पुत्र प्रभु छाया महतारी॥ जय जय श्री शनि…

श्याम अंग वक्र-दृ‍ष्टि चतुर्भुजा धारी।नीलाम्बर धार नाथ गज की असवारी॥ जय जय श्री शनि…

क्रीट मुकुट शीश राजित दिपत है लिलारी।मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी॥ जय जय श्री शनि…

मोदक मिष्ठान पान चढ़त है सुपारी।लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी॥ जय जय श्री शनि देव…

देव दनुज ऋषि मुनि सुमिरत नर नारी।विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी॥

जय जय श्री शनि देव भक्तन हितकारी।

शनि देव की जय…जय जय शनि देव महाराज…शनि देव की जय!!!

Related Articles

Back to top button