ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
व्यापार

Maruti Suzuki जल्द ला रही विटारा ब्रेजा का CNG मॉडल! माइलेज जान तुरंत खरीद लाएंगे

2022 Maruti Suzuki Virtara Brezza CNG: मारुति सुजुकी बहुत जल्द मार्केट में 2022 मॉडल विटारा ब्रेजा सीएनजी लॉन्च करने वाली है. SUV के CNG अवतार का मार्केट में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और पेट्रोल के बढ़ते दाम का ये बेहतरीन विकल्प साबित होने वाला है. जानें कितनी बदलेगी विटारा ब्रेजा CNG.

2022 Maruti Suzuki Virtara Brezza CNG: मारुति सुजुकी ने भारत में डीजल कारों की बिक्री सालों पहले बंद कर दी है और इसकी जगह कंपनी ने अपना पूरा ध्यान CNG कारों पर लगाया है. ये फैसला अब कंपनी के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है और असल में CNG कारें डीजल की कमी पूरी करने लगी हैं. मारुति ने बीते कुछ ही समय में नई और मौजूदा कारों के CNG वेरिएंट भारत में लॉन्च किए हैं और इनकी डिमांड भी जोरदार है, यही वजह है कि मारुति CNG कारों के ग्राहकों को लंबी वेटिंग दी जा रही है. अब कंपनी बहुत जल्द मार्केट में अपनी पॉपुलर SUV विटारा ब्रेजा का CNG मॉडल लॉन्च कर सकती है. इस नए वेरिएंट को टेस्टिंग के दौरान हाल में देखा गया है.

CNG सेगमेंट में मारुति का दबदबा

मारुति सुजुकी भारत के CNG कार मार्केट की सबसे बड़ी खिलाड़ी बनी हुई है. फिलहाल कंपनी भारत में ऑल्टो, सेलेरियो, एस-प्रेसो, वैगनआर, अर्टिगा और ईको के CNG वेरिएंट बेच रही है और मारुति का कहना है कि आने वाले समय में और भी कई कारों के CNG वेरिएंट भारत लाए जाएंगे. जल्द ही देश में नई ब्रेजा लॉन्च करने की तैयारियां मारुति सुजुकी ने लगभग पूरी कर ली हैं और संभावित रूप से स्टैंडर्ड वेरिएंट के कुछ ही दिनों बाद SUV का CNG वेरिएंट भी पेश किया जाएगा. बता दें कि ये कंपनी की ओर से पहली SUV होगी जिसे CNG विकल्प में भी लॉन्च किया जाएगा. CNG से चलने वाली 2022 ब्रेजा SUV साइज में बड़ी होने के बाद भी जोरदार माइलेज देगी.

सिर्फ ब्रेजा नाम से आएगी नई SUV!

मारुति सुजुकी नई SUV को कई बड़े बदलावों के साथ लॉन्च करने वाली है और सबसे दिलचस्प बात ये है कि नई कार को इस बार विटारा ब्रेजा नहीं, सिर्फ ब्रेजा नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है. मारुति सुजुकी इस सबकॉम्पैक्ट SUV के साथ जोरदार फीचर्स देने वाली है जिनमें बेहतर क्वालिटी का केबिन शामिल है. 2022 ब्रेजा के साथ कनेक्टेड कार तकनीक, इलेक्ट्रिक सनरूफ, पैडल शिफ्टर्स, वायरलेस कनेक्टिविटी, वायरलेस चार्जिंग और ऐसे ही कई फीचर्स दिए जाने की संभावना है. नई SUV को 1.5-लीटर के 15 नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 115 बीएचपी ताकत बनाता है.

Related Articles

Back to top button