ब्रेकिंग
Gwalior Tighra Dam: ग्वालियर के तिघरा बांध पर पिकनिक मनाने गए दो दोस्तों की पानी में डूबने से दर्दना... Indore-Betul Highway Jam: इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे के धनतालाब घाट पर लगा भीषण जाम; सैकड़ों वाहन फंसे Anuppur Farmers Protest: अनूपपुर में किसानों का बड़ा आंदोलन; चंदास चौराहे पर ट्रैक्टर खड़े कर किया च... Dhar Bhojshala: भोजशाला पहुंचने वाले पहले मुख्यमंत्री बने डॉ. मोहन यादव; मां वाग्देवी की पूजा कर यज्... Bhopal Fire News: भोपाल के रचना टॉवर में भीषण आगजनी; इलेक्ट्रिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से भड़कीं लप... Bhopal Twisha Case: रिमांड पर आरोपी पति समर्थ सिंह बदल रहा बयान; पुलिस कमिश्नर ने कहा- जांच भटकाने क... Datia Forest Fire: दतिया के आदिवासी डेरा में जंगल की आग का तांडव; 12 घर जलकर खाक, खुले आसमान के नीचे... Dewas Fake Marriage: देवास में शादी के नाम पर महाफर्जीवाड़ा; अनाथ लड़कियों का झांसा देकर 42 दूल्हों ... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच करेगी CBI; सुप्रीम कोर्ट सख्त, मीडिया ट्रायल पर ज... FIFA World Cup 2026: फुटबॉल का ऐसा पागलपन! फीफा वर्ल्ड कप के सारे टिकट खरीदने के लिए बुजुर्ग ने बेच ...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने न्यायाधिपति माहेश्वरी की माताजी के निधन पर श्रद्धसुमन अर्पित किये

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को मुरैना जिले के जौरा पहुँचकर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधिपति श्री जितेन्द्र कुमार माहेश्वरी की माताजी श्रीमती मोहन प्यारी देवी के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि माताजी पुण्यात्मा थी। उन्होंने 97 वर्ष की आयु पूरी की। विवाह के समय भजन गाते हुए उनका वीडियो मैंने देखा है। उनके पुण्य प्रताप से माहेश्वरी परिवार, समाज की सेवा कर रहा है। भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। मैं उनके चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल माहेश्वरी परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री रघुराज कंषाना, जौरा विधायक श्री सूबेदार सिंह रजौधा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री योगेशपाल गुप्ता ने भी श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री राजेश चावला, कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी सहित अधिकारी और नागरिक मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button