ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, 17-18 अक्टूबर को वेतन, दैनिक वेतनभोगियों को भी भुगतान जैसलमेर हादसा: 'मानक ताक पर रखकर बनी थी बस', जांच कमेटी ने माना- इमरजेंसी गेट के सामने लगाई गई थी सी... 'कांतारा चैप्टर 1' ने किया गर्दा! 15 दिन में वर्ल्डवाइड ₹679 करोड़ पार, विक्की कौशल की 'छावा' से महज... वेनेजुएला पर ऑपरेशन से तनाव: दक्षिणी कमान के प्रमुख एडमिरल होल्सी ने कार्यकाल से पहले दिया इस्तीफा, ... शेयर बाजार में धन वर्षा! सिर्फ 3 दिनों में निवेशकों की संपत्ति ₹9 लाख करोड़ बढ़ी, सेंसेक्स और निफ्टी... त्योहारी सीजन में सर्वर हुआ क्रैश: IRCTC डाउन होने से टिकट बुकिंग रुकी, यात्री बोले- घर कैसे जाएंगे? UP पुलिस को मिलेगी क्रिकेटरों जैसी फिटनेस! अब जवानों को पास करना होगा यो-यो टेस्ट, जानिए 20 मीटर की ... दिन में सोना अच्छा या बुरा? आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान क्या कहता है, किन लोगों को नहीं लेनी चाहिए 'द... प्रदूषण का 'खतरा' घर के अंदर भी! बढ़ते AQI से बचने के लिए एक्सपर्ट के 5 आसान उपाय, जानें कैसे रखें ह... शरीयत में बहुविवाह का नियम: क्या एक मुस्लिम पुरुष 4 पत्नियों के होते हुए 5वीं शादी कर सकता है? जानें...
लाइफ स्टाइल

डेंगू-मलेरिया से बचने के लिए घर पर लगाएं ये पौधे

रिपेलेंट कॉइल से लेकर स्प्रे तक, ऐसे कई तरीके हैं जो लोग अक्सर मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए चुनते हैं। लेकिन कैमिकल युक्त तरीकों को चुनने के बजाय, आप हमेशा ऐसे कई प्राकृतिक तरीके भी आज़मा सकते हैं जो प्रभावी होते हैं। जैसे घर पर लगाने वाले कुछ पौधे जो आपको मच्छरों से छुटकारा दिलाने का काम करते हैं।

1. रोज़मैरी : एक सदाबहार पौधा, रोज़मैरी एक ऐसा प्लांट जो मच्छरों को दूर रखने में मदद करने के लिए सबसे बेस्ट है। इसकी तीखी गंध न सिर्फ मच्छरों को दूर भगाती है बल्कि कई अन्य कीड़ों जैसे गोभी के पतंगे, कैरट फ्लाइज़ आदि को भी दूर रखती है। रोज़मैरी गर्म और शुष्क मौसम में भी अच्छी तरह से विकसित होता है। इसे घर के अंदर छोटे पॉट में भी आसानी से लगाया जा सकता है।2. मैरीगोल्ड्स : भारत में सबसे पॉपुलर और आम फूलों में से एक, गेंदो को किसी भी प्रकार की मिट्टी में उगाना आसान है। वे बहुत रंगीन होते हैं और उनमें एक बहुत ही विशिष्ट गंध होती है, जो मच्छरों को दूर करने में मदद करती है, साथ ही साथ बगीचे में पाए जानें वाले अन्य कीट जैसे स्क्वैश बग और टमाटर के कीड़ों को भी दूर रखती है। गेंदे के पौधे को घर के अंदर और बाहर दोनों जगह रखा जा सकता है। आप मच्छरों को दूर भगाने के लिए इसे दरवाज़े या खिड़की के पास रख सकते हैं।3. तुलसी  : तुलसी, मच्छरों के लार्वा को मारने में अपनी प्रभावशीलता के लिए भी जानी जाती है। तुलसी की तेज गंध सफेद मक्खी, बीटल्स और कैरट फ्लाइज़ जैसे कई अन्य कीड़ों को भी दूर भगाती है। तुलसी की कई किस्म आती हैं, जैसे लेमन बेसिल और सिनामन बेसिल, जो मच्छरों छुटकारा दिलाने का काम करती हैं।4. लेमनग्रास : लेमनग्रास, एक और प्रभावी पौधा जो मच्छरों को दूर भगाने में मदद करता है, अपनी मजबूत और अजीबोगरीब गंध के लिए जाना जाता है। इसमें सिट्रोनेला, एक आवश्यक तेल होता है जो एक प्राकृतिक मच्छर विकर्षक है और व्यापक रूप से उसी उद्देश्य के लिए मोमबत्तियों, स्प्रे और लोशन में उपयोग किया जाता है।5. पुदीना : अपने अनोखे और ताज़ा स्वाद के लिए जाना जाने वाला पुदीना मच्छरों सहित कीड़ों को भगाने में भी काम आता है। यह एक लोकप्रिय माउथ फ्रेशनर भी है और व्यापक रूप से खाना पकाने के लिए उपयोग किया जाता है। पुदीना कहीं भी उगाना आसान है और इसे आपके बगीचे में या घर के अंदर कंटेनरों में भी रखा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button