ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मध्यप्रदेश

निकाय चुनाव में OBC आरक्षण, बेरोजगारी और महंगाई को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला, पढ़िए पूरी खबर

भोपाल। ओबीसी आरक्षण को लेकर स्थिति साफ होने के बाद कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को पीसीसी चीफ के निवास पर कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक हुई। मीटिंग में निकाय चुनाव और ओबीसी आरक्षण को लेकर चर्चा हुई।

साथ ही चुनाव को लेकर विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में ये भी तय किया गया कि इस बार प्रत्याशी स्थानीय स्तर पर ही रायशुमारी कर तय किए जाएं, जिससे कार्यकर्ताओं में संदेश जाए। वहीं चुनाव में क्या मुद्दे कांग्रेस पार्टी उठाएगी, इसको लेकर भी विधायक दल की बैठक में रणनीति बनाई गई। कांग्रेस चुनाव में जोरशोर से ओबीसी आरक्षण, बेरोजगारी और महंगाई को मुद्दा बनाएगी। साथ ही प्रदेश बढ़ते सांप्रदायिक और मॉब लिचिंग की घटना को लेकर भी चर्चा कई गई।

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल की ये पहली बैठक थी, जिसमें कांग्रेस के तमाम नेता एकजुट नजर आए। बैठक में प्रदेश के तमाम दिग्गज नेता पहुंचे थे। बैठक में दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, अजय सिंह, विवेक तंखा, सुरेश पचौरी भी मौजूद थे।

ओबीसी आरक्षण पर सरकार को घेरने की बनी रणनीति

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि बैठक में OBC आरक्षण को लेकर सरकार को घेरने का फैसला लिया गया। साथ ही बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दों को कांग्रेस चुनाव में उठाएगी। प्रदेश में बढ़ती सांप्रदायिक घटनाओं को लेकर भी चर्चा हुई।

Related Articles

Back to top button