ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
मध्यप्रदेश

राहुल गांधी के ‘केरोसीन’ वाले बयान की आलोचना: CM शिवराज बोले- सबसे ज्यादा कुंठित, हताश, निराश और अपरिपक्व नेता राहुल, विदेश में कर रहे देश की बुराई

भोपाल। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विदेश में भारत की बुराई और केरोसीन वाले बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया है. मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि देश के सबसे ज्यादा कुंठित, हताश और निराश नेता राहुल गांधी हैं. देश में कोई उनकी सुन नहीं रहा, तो विदेश जाकर बयान दे रहे है. राहुल अपरिपक्व लेकिन उनकी ही पार्टी के कुछ नेता उन्हें राष्ट्रीय नेता बनाना चाहते है. अब ऐसी पार्टी का तो भगवान ही मालिक है. राहुल गांधी के बयानों से तो अब उनकी देशभक्ति और राष्ट्रनिष्ठा पर ही संदेह और प्रश्न चिन्ह खड़े होते है.

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि विदेशी धरती पर जाकर कोई देश भक्त नेता राहुल गांधी की तरह देश द्रोही बयान नहीं देता. विदेश में केरोसीन छिड़क रहा है. अब देश में उनकी कोई सुनता नहीं है, इसलिए विदेश में बयान दे रहे हैं. मनमोहन सिंह भारत के पीएम थे, तब उनके पत्रकारों ने सवाल पूछा था कि भारत के पीएम क्या अंडर अचीवर है, तब मैंने कहा था कि वो भारत के पीएम है, वो कभी अंडर अचीवर नहीं हो सकते हैं.

सीएम ने आगे कहा कि हमने कभी विदेश में जाकर देश की आलोचना नहीं की. लेकिन एक कुठिंत हताश व्यक्ति से क्या अपेक्षा की जा सकती है. कुछ कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को राष्ट्रीय अक्ष्यक्ष बनाने की बात कह रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस की तो भगवान ही मालिक है. राहुल गांधी का कुछ नहीं हो सकता. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जब पूरी दुनिया में भारत की साख बढ़ रही हो हमेशा राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत को बदनाम करने की कोशिश करते हैं. उनका ये गैर जिम्मेदाराना बयान है. देश की जनता उनको माफ नहीं करेगी.

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने शुक्रवार को एक साक्षात्कार भी दिया. राहुल गांधी ने कहा है कि ‘देश में धुव्रीकरण बढ़ता जा रहा है, बेरोज़गारी अपने चरम पर है, महंगाई बढ़ती जा रही है. बीजेपी ने देश में हर तरफ़ केरोसीन छिड़क दिया है बस एक चिंगारी से हम सब एक बड़ी समस्या के बीच होंगे.’

Related Articles

Back to top button