ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
खेल

FIH प्रो लीग के लिए विमेन टीम इंडिया का ऐलान

हॉकी इंडिया ने FIH प्रो लीग के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया को टीम का कप्तान बनाया गया है। जबकि टोक्यो ओलिंपक में टीम की अगुवाई करने वाली रानी रामपाल की वापसी हुई है। वहीं, बलजीत कौर को मौका दिया गया है। विमेन लीग जून माह में बेल्जियम और नीदरलैंड में खेली जाएगी। रानी ने आखिरी मुकाबला टोक्यो ओलिंपिक में खेला था। उसके बाद वे हैमिस्ट्रिंग इंजरी के कारण रिहैब से गुजर रही थीं। भारतीय टीम अभी प्रो लीग की प्वाइंट टेबल के दूसरे स्थान पर है।

भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 11 और 12 जून को मेजबान बेल्जियम से खेलेगी। उसके बाद 18 और 19 जून को उसका सामना अर्जेंटीना से होगा। टीम 21 और 22 जून को यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका से दो-दो हाथ करेगी।टीम की कमान अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया को सौंपी गई है, जबकि दीप ग्रेस इक्का को डिप्टी बनाया गया है। टीम में युवा और अनुभव का अच्छा मिश्रण है। टीम के चीफ कोच जेनेक स्कोपमैन ने कहा कि यह यूरोप में प्रो लीग मुकाबलों का बहुत ही महत्वपूर्ण लेग होने जा रहा है। इससे हमें हमारी जून में होने जा रहे वर्ल्ड कप की तैयारियों का अंदाजा भी लग जाएगा। ये मुकाबले हमारी वर्ल्ड कप की टीम भी फाइनलाइज करने में हमारी मदद करेंगे। यह टीम अच्छी है और संतुलित है। इसमें युवा और अनुभव का मेल है। इन्होंने जूनियर वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि ये लड़कियां यूरोपीय कंडीशन में बेल्जियम, अर्जिंटीना और अमेरिका के खिलाफ कैसे खेलती हैं।

यह है टीम
गोलकीपर्स : सविता (कप्तान), बिच्चू देवी।
डिफेंडर्स : दीप इक्का ग्रेस (उपकप्तान), गुरजीत कौर, उदिता, निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, अक्षिता ढेकले।
मिडफील्डर्स : निशा, सुशीला चानू, मोनिका, नेहा, ज्योति, नवजोत कौर, सोनिका, सलीमा टेटे, बलजीत कौर।
फारवर्ड : वंदना कटारिया, लालरंसियामी, नवनीत कौर, शर्मिला देवी, संगीता कुमारी, दीपिका और रानी।

Related Articles

Back to top button