ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...
देश

टोक्यो में पीएम मोदी की राष्ट्रपति बाइडन के साथ होगी महत्वपूर्ण चर्चा

क्वाड की जापान में होने वाली समिट हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र में हमारे प्रयासों की समीक्षा और भविष्य के लिए उठाए जाने वाले कदमों के निर्णय का अवसर होगी। इस दौरान वैश्विक और आपसी हितों के मसलों पर भी चर्चा होगी। यह बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को टोक्यो के लिए रवाना होने से पहले कही। प्रधानमंत्री मोदी 23 और 24 मई के जापान दौरे में क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से द्विपक्षीय मसलों पर भी वार्ता करेंगे। यूक्रेन युद्ध के चलते इस वार्ता को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्वाड समिट से पूर्व चीन की तल्ख प्रतिक्रिया सामने आई है। विदेश मंत्री वांग ई ने इसे विफल रणनीतिक गठबंधन कहा है।शारीरिक रूप उपस्थिति वाली क्वाड की इस दूसरी समिट के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हम क्षेत्रीय विकास की अवधारणा पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। इस दौरान वैश्विक मसलों पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री ने बताया कि वह जापानी समकक्ष फूमियो किशिदा की निमंत्रण पर जापान की यात्रा पर जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button