ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
व्यापार

LIC शेयरों में नहीं थम रही गिरावट, आज पहुंचे ऑल टाइम Low पर, इश्‍यू प्राइस से 15 फीसदी गिरे

देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) पिछले मंगलवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई थी. कमजोर लिस्टिंग के बाद एलआईसी शेयरों (LIC Share) में गिरावट का दौर जारी है. अपने इश्‍यू प्राइस से यह शेयर करीब 15 फीसदी टूट चुका है.

नई दिल्‍ली. बड़ी धूमधाम से लॉन्‍च हुए एलआईसी आईपीओ (LIC IPO) में बोली लगाने वाले निवेशकों को अब तक तो निराशा ही हाथ लगी है. अपनी लिस्टिंग के बाद से ही इस शेयर में गिरावट जारी है. रिटेल निवेशकों का भरोसा अब इस शेयर से उठने लगा है. यही कारण है कि सोमवार, 23 मई, को एलआईसी का शेयर इंट्राडे में अपने ऑल टाइम लो 803.65 रुपये (LIC Share Price) को छू गया. एलआईसी शेयर का सर्वकालिक उच्‍चतम स्‍तर 918.95 रुपये है.

देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) पिछले मंगलवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई थी. NSE पर इसकी लिस्टिंग 8.11 फीसदी गिरावट यानी 77 रुपये के नुकसान पर हुई और 872 रुपये का मूल्‍य निर्धारित हुआ. BSE पर एलआईसी के शेयर 867 रुपये के भाव पर लिस्‍ट हुए, जिसमें करीब 9 फीसदी का नुकसान दिखा. लिस्टिंग के दिन 17 मई को एनएसई पर एलआईसी शेयर ने 875.25 रुपये पर क्‍लोजिंग दी थी.

जारी है गिरावट

एलआईसी के आईपीओ को लेकर निवेशकों में जबरदस्‍त उत्‍साह था. निवेशकों ने कंपनी के शेयर 949 रुपये के अपर बैंड पर खरीदे थे. इस तरह इश्‍यू प्राइस से यह शेयर अब तक यह शेयर 15 फीसदी गिर चुका है. वहीं लिस्टिंग प्राइस से इस शेयर में एनएसई पर अब तक करीब 8 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. एलआईसी शेयर ने अपने लिस्टिंग दिन ही 918.95 रुपये के उच्‍च स्‍तर को छूआ था. उसके बाद यह शेयर दोबारा इस स्‍तर तक नहीं पहुंच पाया है.

लिस्टिंग के अगले दिन यानी 18 मई को इस एलआईसी शेयर में मामूली बढ़ोतरी हुई और यह 876.35 रुपये पर बंद हुआ था. लेकिन, यह मामूली तेजी भी बरकरार न रही और 19 मई को इस शेयर में अच्‍छी-खासी गिरावट आई और यह 840.85 रुपये पर बंद हुआ. अगले दिन 20 मई को एलआईसी का शेयर करीब 14.50 रुपये टूटकर 826.15 रुपये पर बंद हुआ.

आज आया 803 रुपये पर

सोमवार 23 मई को कारोबारी सप्‍ताह के पहले दिन एलआईसी के शेयर पिछले स्‍तर 826.15 रुपये पर ही खुले. लेकिन, कुछ देर बाद ही इनमें गिरावट आई और यह 803.15 रुपये पर पहुंच गया. यह इसका ऑल टाइम लो है. हालांकि बाद में इसमें सुधार हुआ और समाचार लिखे जाने तक यह शेयर 0.74 फीसदी की तेजी के साथ 832.25 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

Related Articles

Back to top button