ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
छत्तीसगढ़

CG को जल्द मिलने वाली है बड़ी सौगात

अंबिकापुर. क्षेत्रवासियों की बहुप्रतिक्षित मांग जल्द पूरी होने वाली है. 25 से 30 मई के बीच अंबिकापुर-दिल्ली और अंबिकापुर-नागपुर के लिए जल्द की ट्रेन की सौगत मिलने वाली है. रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अंकुर जैन और रेल संघर्ष समिति बिजुरी के सदस्यों ने केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह से मुलाकात कर रेल संबंधित समस्याओं पर सकारात्मक चर्चा की.

केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने बताया कि 25 से 30 मई के बीच हम आपको बहुप्रतीक्षित मांग अंबिकापुर-दिल्ली और अंबिकापुर-नागपुर की ट्रेन की सौगात जल्द मिलेगी. इसके साथ ही और भी कई सौगातें दी जाएंगी.

राज्य सरकार पर आरोप

रेल संघर्ष समिति ने चिरिमिरी-नागपुर हॉल्ट (17 किलोमीटर) न्यू रेल लाइन विस्तारीकरण परियोजना के सम्बंध में भी विस्तृत चर्चा की. उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस परियोजना में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है. राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच एमओयू हुआ था, जिसमें 50-50 प्रतिशत राशि से ये योजना पूरी होनी थी. लेकिन राज्य सरकार द्वारा इस पर कोई रुचि नहीं ली जा रही है. प्रशासन भी जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई में समय लगा रहा है.

14 मई को होनी थी शुरूआत

संघर्ष समिति ने राज्यमंत्री द्वारा अंबिकापुर-दिल्ली और अंबिकापुर-नागपुर ट्रेन की सौगात दिए जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया. साथ ही मनेन्द्रगढ़ और बिजुरी नगर आने के लिए आमंत्रित किया. जिस पर रेणुका सिंह ने अपनी सहमति जताई. उन्होंने बताया कि ट्रैन को 14 मई को ही शुरू हो जाना था, लेकिन केंद्रीय रेल मंत्री की व्यस्तता और अचानक कुछ महत्वपूर्ण कार्यो के कारण कुछ दिन जरूर लेट हुआ है. लेकिन बहुत क्षेत्र को ये सौगात मिलने वाली है.

मैं भी आपके साथ दिल्ली जाऊंगी- रेणुका

ट्रैन का नंबर और समय सब कुछ निर्धारित कर लिया गया है. केवल शुरुआत होना बाकी है. अंबिकापुर-नई दिल्ली की ट्रेन की रैक आकर बिलासपुर में खड़ी है. जल्द ही क्षेत्रवासी इस पर सफर करेंगे और जब अंबिकापुर से शुरुआत होगी तो मैं भी ट्रैन में जनता के साथ दिल्ली तक जाऊंगी.

Related Articles

Back to top button