ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
छत्तीसगढ़

फिर बस्तर दौरे पर रहेंगे CM बघेल: आदिवासी सम्मेलन के बाद भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में जनता से होंगे रू-ब-रू, जानिए मिनट-टू-मिनट का शेड्यूल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 मई से फिर बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगे. 23 मई को दंतेवाड़ा विधानसभा में लोगों से भेंट-मुलाकात करेंगे. दंतेवाड़ा में आदिवासी सम्मेलन में शामिल होंगे. सवेरे 11 बजे हेलीकॉप्टर से दंतेवाड़ा जिला के कटे कल्याण के लिए रवाना होंगे. निर्धारित अलग अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दंतेवाड़ा में रात्रि विश्राम करेंगे.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने राज्यव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत 23 मई से फिर बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री 23 मई को दंतेवाड़ा विधानसभा का दौरा करेंगे. वे 23 मई को कटे कल्याण और बारसूर में स्थानीय ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात करेंगे. शाम को दंतेवाड़ा में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में शामिल होने के बाद विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों और संघों के पदाधिकारियों से रू-ब-रू होंगे.

मुख्यमंत्री बघेल 23 मई को रायपुर से सवेरे 11 बजे हेलीकॉप्टर से दंतेवाड़ा जिला के कटे कल्याण के लिए रवाना होंगे. वे दोपहर सवा 12 बजे कटे कल्याण में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीणों से चर्चा करेंगे, मुख्यमंत्री दोपहर 01:20 बजे कटे कल्याण से हेलीकॉप्टर से बारसूर के लिए प्रस्थान करेंगे. वे दोपहर दो बजे बारसूर में लोगों से भेंट-मुलाकात करेंगे.

मुख्यमंत्री दोपहर 03:35 बजे बारसूर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 03:55 बजे दंतेवाड़ा पहुंचेंगे. वे दंतेवाड़ा में शाम साढ़े चार बजे आदिवासी सम्मेलन में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री शाम साढ़े पांच बजे दंतेवाड़ा में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मंडलों और संघों के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। वे दंतेवाड़ा में रात्रि विश्राम करेंगे.

Related Articles

Back to top button