ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
मनोरंजन

डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस पर लगाया बैन

मार्वल स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित फिल्म “डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस” को सऊदी अरब और कई अन्य अरब देशों में प्रतिबंधित कर दिया गया है। 6 मई को अमेरिका में रिलीज होने वाली “डॉक्टर स्ट्रेंज” सीक्वल साऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों में 5 मई को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार थी। सऊदी अरब के सेंसर बोर्ड ने बेनेडिक्ट कंबरबैच के नेतृत्व वाली सुपरहीरो फिल्म को अब तक डिस्ट्रीब्यूशन सर्टिफिकेट नहीं दिया है।यह दावा किया जा रहा है कि खाड़ी देशों द्वारा यह निर्णय समलैंगिग कैरेक्टर की वजह से लिया गया है। बता दें कि फिल्म में अमेरिका शावेज नामक कैरेक्टर, कॉमिक्स के हिसाब से समलैंगिक है। दरअसल, खाड़ी देशों में समलैंगिकता को बढ़ावा नहीं दिया जाता है, यही वजह है कि एलजीबीटीक्यू विषयों पर बनी फिल्मों को अक्सर सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट नहीं देता है। “डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस” से पहले, मार्वल के “द इटरनल” को भी सऊदी अरब में प्रतिबंधित कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button