ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
मध्यप्रदेश

IG के बाद SP भी हटाए गए: गुना पुलिसकर्मी हत्याकांड के बाद चर्चा में आए एसपी राजीव का तबादला, पीएचक्यू में किए गए पदस्थ

भोपाल। मध्यप्रदेश में शिकारियों के हमले में तीन पुलिस कर्मचारियों के शहीद होने के कारण चर्चा में आए गुना जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजीव कुमार मिश्रा का तबादला कर दिया गया. गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार राजीव मिश्रा को पुलिस मुख्यालय भोपाल (पीएचक्यू) में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है. इससे ग्वालियर आईजी का तबादला हो चुका है.

दरअसल गुना में 3 पुलिसकर्मियों को गोली मारकर हत्या करने वाले शिकारियों का भी एनकाउंटर किया गया था. पुलिस तीन अपराधियों का एनकाउंटर कर चुकी है. आज फरार दो आरोपी विक्की उर्फ दिलशाद और गुल्लू ने दोपहर को गुना कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. मामले में तीन आरोपी मारे जा चुके हैं. पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. एसपी राजीव ने ही इसकी जानकारी दी थी.

बता दें कि गुना जिले की आरोन थाना क्षेत्र में सूचना मिली थी कि शहर के कुछ लोग जंगल में काले हिरण का शिकार कर रहे हैं. जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो बदमाशों और पुलिस के बीच में मुठभेड़ शुरू हो गई. इस मुठभेड़ में एसआई राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम की गोली लगने से उनकी मौत हो गई. इस पटना में ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है, जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. यह घटना 13 और 14 मई की रात को हुई थी.

Related Articles

Back to top button