ब्रेकिंग
Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म...
व्यापार

16 जून को लॉन्च होगी 2022 Hyundai Venue, जानें क्या है इसमें खास

नई वेन्यू में डुअल-टोन अलॉय व्हील्स मिलेंगे. पिछले हिस्से में नए स्प्लिट एलईडी टेललैंप के साथ Ioniq5 जैसे एलिमेंट दिए जा सकते हैं. नई वेन्यू में एक्सटीरियर और इंटीरियर के अलावा कई नए फीचर्स के साथ पेश की जा सकती है.

2022 Hyundai Venue Facelift: हुंडई की छोटे साइज की मोस्ट पॉपुलर एसयूवी वेन्यू ने भारत में खूब धूम मचाई हुई है. कंपनी अब इसका अपडेट वर्जन लॉन्च करने जा रही है. ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई हुंडई वेन्यू को (2022 Hyundai Venue Facelift) 16 जून को भारतीय मार्केट में पेश किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, वेन्यू फेसलिफ्ट को कई बदलावों के साथ पेश किया जाएगा. इसमें आपको एक्सटीरियर और इंटीरियर के अलावा कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे.

नई वेन्यू का फ्रंट लुक हुंडई टुसो से काफी मिलता-जुलता होगा. गाड़ी के फ्रंट में नई ग्रिल देखने को मिलेगी. नए डिजाइन के हेडलैंप के साथ फॉग लैंप और टर्न सिग्नल इंडिकेटर भी देखने को मिलेंगे.

स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्सनई हुंडई वेन्यू के डिजाइन की बात करें तो इसमें बदली हुई ग्रिल मिलेगी. इस कार में आपको 360 डिग्री व्यू कैमरा, इलेक्ट्रिक सनरूफ, एंड्रॉयड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले की कनेक्टिविटी वाला 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वन टच डाउन ड्राइवर साइड पावर विंडो जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे. नई वेन्यू में डुअल-टोन अलॉय व्हील्स मिलेंगे. पिछले हिस्से में नए स्प्लिट एलईडी टेललैंप के साथ Ioniq5 जैसे एलिमेंट दिए जा सकते हैं. नई वेन्यू में एक्सटीरियर और इंटीरियर के अलावा कई नए फीचर्स के साथ पेश की जा सकती है.

कैसा होगा इंजनइंजन की बात करें तो नई हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट 2022 में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह गाड़ी 1.5 लीटर डीजल इंजन और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में भी आ सकती है. इन तीनों ही वर्जन में 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन आ सकता है.

दमदार सेफ्टी फीचर्सनई हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट में सेफ्टी फीचर्स पर भी काफी फोकस किया गया है. कार में 6 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इस गाड़ी में आपको 8 स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम मिलेगा. इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और कूल्ड ग्लोवबॉक्स फीचर्स भी दिए गए हैं.

Related Articles

Back to top button