ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप
बिहार

जमीन विवाद में आरजेडी के पूर्व विधायक के बेटे ने की फायरिंग

गया में मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के पांडे परसावां गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक शिवबचन यादव के बेटे शक्ति यादव ने विरोधियों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना रविवार की है। फायरिंग की वीडियो व घटना की सूचना पर एसएसपी के निर्देश पर मगध मेडिकल थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। पूर्व विधायक फरार हैं, वहीं उनके घायल बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां से उसे हिरासत में ले लिया गया है।

मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के पांडे परसावां गांव में जमीन का विवाद था। जमीन की नाप के दौरान पूर्व आरजेडी विधायक शिवबचन यादव और उनका बेटा शक्ति यादव अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंचा और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। पूर्व विधायक के बेटे घायल शक्ति यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैदी वार्ड में उनका इलाज जारी है। वहीं पूर्व विधायक घटना के बाद से फरार हैं। मौके पर उनके एक वाहन को आक्रोशित ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं पूर्व विधायक व शेष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button