ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
उत्तरप्रदेश

सड़क दुर्घटना में सात लोगों की हुई मौत

आगरा | तेज रफ्तार बोलेरो तथा आटो की भिड़ंत से मंगलवार को कासगंज के पटियाली क्षेत्र में सात लोगों ने दम तोड़ दिया। अशोकपुर के पास बदायूं-मैनपुरी हाई वे की इस दुर्घटना में आठ लोग घायल भी हैं, जिनमें से गंभीर पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर दुख जताने के साथ घायलों का समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है।फर्रुखाबाद जिले के 15-17 लोग आटो में सवार होकर सत्संग में जा रहे थे। इसी दौरान कासगंज के पटियाली क्षेत्र में इनकी आटो को तेज रफतार बोलेरो ने सीधी टककर मार दी। यह टक्कर इतनी तेज थी कि सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में आठ घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया, जहां से गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आटो में सवार होकर लोग सत्संग में जा रहे थे। जिला तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

Related Articles

Back to top button