ब्रेकिंग
Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म... BIT Mesra Success Story: 400 रुपये हफ्ते से शुरू हुआ सफर, सफाईकर्मी मां की बेटी आरती ने इंजीनियरिंग ... Ranchi City SP Paras Rana: संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी, पुलिस ने लोगों से की अफवाहों से दू... Jharkhand Politics: प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे नितिन नबीन, अमर बाउरी बोले- संगठन को... Mungeli Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत 3 लोगों ... Jagdalpur News: बस्तर में बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का किया घे... Chhattisgarh Wildlife News: धमतरी और सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में तेंदुए का हमला, ग्रामीणों में ... Surajpur News: गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर नवजात की मौत, लापरवाही पर डॉक्टर और एएनएम... Sukma News: पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की अनोखी पहल, 'सेवा पथ एक पहल' के तहत सिलाई ...
व्यापार

रेलयात्री ध्‍यान दें, UP-ब‍िहार, वेस्‍ट बंगाल की दजर्नभर ट्रेनों को रेलवे ने 30 मई तक क‍िया कैंस‍िल/डायवर्ट

Indian Railways: हावड़ा-बर्द्धवान मेन लाइन (Howrah-Burdwan Main Line) पर तीसरी लाइन को ब‍िछाने का कार्य क‍िया जा रहा है. यह लाइन खासकर बंदेल, आदि सप्‍तग्राम तथा माग्रा स्‍टेशनों पर ब‍िछाई जा रही है. अब इसके कमीशन‍िंग को लेकर नॉन इंटरलाकिंग कार्य किया जाना है. इस वजह से 26 से 30 मई तक हावड़ा रूट पर दर्जनभर ट्रेनों को न‍िरस्‍त रखने और डायवर्ट कर चलाने का न‍िर्णय ल‍िया गया है. यह ट्रेनें खासकर उत्‍तर प्रदेश, ब‍िहार, वेस्‍ट बंगाल और उत्‍तराखंड के अलग-अलग शहरों के बीच संचालित होने वाली हैं.

नई द‍िल्‍ली. पूर्व रेलवे (Eastern Railway) के हावड़ा-बर्द्धवान मेन लाइन (Howrah-Burdwan Main Line) पर तीसरी लाइन को ब‍िछाने का कार्य क‍िया जा रहा है. यह लाइन खासकर बंदेल, आदि सप्‍तग्राम तथा माग्रा स्‍टेशनों पर ब‍िछाई जा रही है. अब इसके कमीशन‍िंग को लेकर नॉन इंटरलाकिंग कार्य किया जाना है. रेलवे ने इसके ल‍िए ट्रेफ‍िक ब्‍लॉक ल‍िया है ज‍िसकी वजह से दर्जनभर ट्रेनों की आवाजाही प्रभाव‍ित रहेगी.

पूर्वोत्‍तर रेलवे के मुताब‍िक 26 से 30 मई तक हावड़ा रूट पर दर्जनभर ट्रेनों को न‍िरस्‍त रखने और डायवर्ट कर चलाने का न‍िर्णय ल‍िया गया है. यह ट्रेनें खासकर उत्‍तर प्रदेश, ब‍िहार, वेस्‍ट बंगाल और उत्‍तराखंड के अलग-अलग शहरों के बीच संचालित होने वाली हैं. इन ट्रेनों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन निम्नवत् किया जाएगा:-

ये ट्रेनें रहेंगी कैंस‍िल-कोलकाता से 30 मई, 2022 को चलने वाली 13137 कोलकाता-आजमगढ़ एक्सप्रेस कैंस‍िल रहेगी.

-आजमगढ़ से 31 मई, 2022 को चलने वाली 13138 आजमगढ-कोलकाता़ एक्सप्रेस कैंस‍िल रहेगी.

-सियालदह से 26 से 30 मई, 2022 तक चलने वाली 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस कैंस‍िल रहेगी.

-बलिया से 27 से 31 मई, 2022 तक चलने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस कैंस‍िल रहेगी.

-गोरखपुर से 26 मई, 2022 को चलने वाली 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस कैंस‍िल रहेगी.

-कोलकाता से 27 मई, 2022 को चलने वाली 15051 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस कैंस‍िल रहेगी.

-गोरखपुर से 27 एवं 29 मई, 2022 को चलने वाली 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस कैंस‍िल रहेगी.

-कोलकाता से 28 एवं 30 मई, 2022 को चलने वाली 15047 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस कैंस‍िल रहेगी.

-गोरखपुर से 28 मई, 2022 को चलने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस कैंस‍िल रहेगी.

-कोलकाता से 29 मई, 2022 को चलने वाली 15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस कैंस‍िल रहेगी.

ये ट्रेनें रहेंगी डायवर्ट-हावड़ा से 27 से 29 मई, 2022 तक चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस हावड़ा से 21.45 बजे के स्थान पर पुनर्निधारित कर 00.20 बजे चलाया जाएगा. इस ट्रेन को रास्ते में पड़ने वाले बाली एवं कामारकुण्डू स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जाएगा.

-काठगोदाम से 26 से 28 मई, 2022 तक चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस को कामारकुण्डू एवं बाली स्टेशनों पर ठहराव देते हुए परिवर्तित मार्ग बर्द्धवान-दानकुनी से होकर चलाया जाएगा.

Related Articles

Back to top button