ब्रेकिंग
Indore Update: इंदौर में लालबाग के पास बनेगा देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक; 150 करोड़ की लागत से सहेज... Indore Metro Update: इंदौर के छोटा गणपति क्षेत्र में मेट्रो का काम रुका; रात में पाइलिंग के शोर से प... Bhopal Airport News: भोपाल एयरपोर्ट पर देर रात 'ऑपरेशन अलर्ट'; ब्लैक कैट कमांडो ने संभाला मोर्चा, जा... Gwalior Trade Fair: ग्वालियर व्यापार मेले के चंद्रशेखर गार्डन में भीषण आग; स्टोर रूम जलकर खाक, दमकल ... Indore Crime: इंदौर में जीआरपी सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र की युवती की शिकायत पर पुलिस ने... Gwalior Weather Update: ग्वालियर में मौसम का यू-टर्न; झमाझम बारिश और आंधी के बाद मई में ठंडक, कई इला... Indore Court Landmark Verdict: आय प्रमाण के लिए ITR ही काफी, कोर्ट ने सुनाया 3 करोड़ से अधिक मुआवजे ... MP Board 2nd Exam 2026: ग्वालियर में माध्यमिक शिक्षा मंडल की दूसरी बोर्ड परीक्षा शुरू, जानें जरूरी न... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 9 मई से फिर शुरू होगी भीषण गर्मी; 5 डिग्री तक बढ़ सकता है पारा, ज... Shajapur Crime: नाबालिग का अश्लील वीडियो शेयर करने पर वकील समेत 5 गिरफ्तार; शाजापुर पुलिस की बड़ी का...
मध्यप्रदेश

राजधानी में पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण

भोपाल जिला पंचायत में 3 और बैरसिया में 5 सीटें ओबीसी को
फंदा जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए ओबीसी और बैरसिया में अध्यक्ष पद के लिए महिला को मिला मौका

भोपाल । जिला पंचायत भोपाल में पंचायत चुनावों के लिए बुधवार को विभिन्न पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया तकरीबन खत्म हो गई है। जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष और जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए आरक्षण तय किया जा रहा है। जिला पंचायत कार्यालय में कलेक्टर अविनाश लवानिया, जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह और एडीएम दिलीप यादव जिला पंचायत सदस्य के 10 पद, जनपद पंचायत अध्यक्ष फंदा और बैरसिया एवं जनपद पंचायत सदस्य फंदा के 25 वार्ड और बैरसिया के 25 वार्ड के लिए आरक्षण की कार्रवाई कर रहे हैं।
बैरसिया जनपद पंचायत में 126 सरपंच पद एवं 1783 पंच पद के लिए आरक्षण की कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह 96 पंचायत के लिए सरपंच और 1366 पंच पद के लिए आरक्षण की कार्रवाई की जा रही है। सबसे पहले जिला पंचायत के कुल 10 निर्वाचन क्षेत्र यानी 10 वार्डों के लिए पद आरक्षित किए गए। ओबीसी, सामान्य, एससी-एसटी सीटों को लेकर मटकी में से गोटी निकालकर आरक्षण की प्रक्रिया की गई। इसमें करीब आधे घंटे का वक्?त लगा। इस आरक्षण प्रक्रिया में ओबीसी के कोटे में कुल 3 सीटें गई हैं। वहीं, 3 सीटें अनारक्षित रहीं।

जिला पंचायत के इन वार्डों का आरक्षण
वार्ड-1 ओबीसी
वार्ड-2 ओबीसी (महिला)
वार्ड-3 अनारक्षित
वार्ड-4 अनारक्षित
वार्ड-5 ओबीसी (महिला)
वार्ड-6 सामान्य (महिला)
वार्ड-7 एससी
वार्ड-8 अनारक्षित
वार्ड-9 एससी (महिला)
वार्ड-10 महिला
इसके बाद जनपद पंचायत बैरसिया के लिए आरक्षण की प्रक्रिया हुई संपन्न। इसके कुल 25 वार्डों में से 05 सीटें ओबीसी के खाते में गईं। वहीं 07 सीटें ऐसी चुनी गईं, जिन पर किसी के लिए भी चुनाव लडऩे की छूट होगी। इनमें से 12 सीटों पर महिलाएं ही चुनाव लड़ सकेंगी

जनपद पंचायत बैरसिया में कुछ ऐसी रही स्थिति
वार्ड-1 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-2 एससी
वार्ड-3 ओबीसी
वार्ड-4 अनारक्षित
वार्ड-5 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-6 एससी
वार्ड-7 अनारक्षित
वार्ड-8 एसटी (महिला)
वार्ड-9 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-10 अनारक्षित
वार्ड-11 एससी (महिला)
वार्ड-12 ओबीसी (महिला)
वार्ड-13 एससी
वार्ड-14 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-15 अनारक्षित
वार्ड-16 ओबीसी (महिला)
वार्ड-17 एससी (महिला)
वार्ड-18 एससी (महिला)
वार्ड-19 अनारक्षित
वार्ड-20 अनारक्षित (महिला)
वार्ड-21 ओबीसी
वार्ड-22 अनारक्षित महिला
वार्ड-23 अनारक्षित
वार्ड-24 ओबीसी (महिला)
वार्ड-25 अनारक्षित

जनपद पंचायत अध्यक्ष की प्रक्रिया हुई संपन्न
जनपद फंदा और बैरसिया के अध्यक्ष पद के लिए भी आरक्षण की प्रक्रिया हुई। इसमें फंदा जनपद ओबीसी और बैरसिया जनपद महिला के हिस्से आई।

Related Articles

Back to top button