ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
उत्तरप्रदेश

मथुरा में फिर संवरेंगे पर्यटक आवास

आगरा। पर्यटन विभाग द्वारा श्रद्धालुओं को ठहरने की उत्तम व्यवस्था कराने को पर्यटक आवास गृह के निर्माण कराए गए थे। अब यह जर्जर हो चुके हैं। विभाग ने इनको पीपीपी माडल पर चलाने की योजना तैयार की है। इनको अब किराए पर चलाया जाएगा।मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की नगरी होने के कारण श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटक आवास गृह बनाए गए थे। आवास गृह घाटे में चलने के कारण जर्जर होते गए और बंद हो गए। पर्यटन को बढ़ावा देने और इनमें प्राइवेट पार्टियों की तरफ से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को लीज पर देने का निर्णय लिया गया है। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को यह पर्यटक आवास गृह लीज पर दिए जाएंगे। निवेश करने वाला अपने हिसाब से इनकी कायाकल्प कर सकेगा। कई साल पहले भी टेंडर निकाले गए थे, लेकिन स्टेट बैंक चौराहा स्थित पर्यटक आवास गृह लीज पर नहीं जा सका था। अब जिले में गोकुल रेस्टोरेंट, पर्यटक आवास गृह गोकुल, बरसाना, राधाकुंड, सिविल लाइन, नगला चंद्रभान को किराए पर देने की योजना तैयार कर ली है। इसके लिए टेंडर निकाले गए हैं। इन पर्यटक आवास गृह के शुरू होने पर श्रद्धालुओं को ठहरने की उत्तम व्यवस्था मिल सकेगी।

Related Articles

Back to top button