ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
दिल्ली/NCR

दिल्लीवालों को पुरे सप्ताह गर्मी से राहत

नई दिल्ली । दिल्लीवालों को सप्ताह भर तेज गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सात दिनों के बीच अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने दिल्ली के मौसम पर खासा असर डाला है। मौसम में नमी बनी हुई है। इसके चलते आमतौर पर मौसम सुहाना है। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार की सुबह से ही तेज चमकदार सूरज निकला रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तेज हो गई। लेकिन, आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। इसके चलते तापमान में तेजी से इजाफा नहीं हुआ। मौसम में मौजूद नमी के चलते भी तपिश का अहसास नहीं हुआ। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से सात डिग्री कम है। जबकि, न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से आठ डिग्री कम है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 97 से 55 फीसदी तक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि झुलसाने वाली गर्मियां अभी दिल्ली में लौटने वाली नहीं हैं। बुधवार के दिन अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और गुरुवार के दिन अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस पूरे सप्ताह हल्के बादलों की मौजूदगी रहने और बीच-बीच में गरज-चमक की गतिविधि होने की संभावना पश्चिमी विक्षोभ के चलते लगातार हुई बारिश ने दिल्ली में बारिश का आंकड़ा बदल दिया है। दिल्ली में मार्च में सामान्य से 100 फीसदी और अप्रैल में सामान्य से 98 फीसदी कम बारिश हुई थी। दो दिन पहले तक मई के में भी सामान्य से 88 फीसदी बारिश कम रिकॉर्ड की गई थी। लेकिन, अब बारिश के बाद आंकड़ा सामान्य से दोगुना हो चुका है।

Related Articles

Back to top button