ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...
मनोरंजन

200 करोड़ क्लब में शामिल हुई महेश बाबू की फिल्म ‘सरकारू वारी पाटा

महेश बाबू और कीर्ति सुरेश स्टारर तेलुगू फिल्म ‘सरकारू वारी पाटा’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी है। फिल्म तेजी से कमाई कर रही है और आगे बढ़ती जा रही है। फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है और फैन्स को अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ याद आ गई है। सरकारू वारी पाटा फिल्म के आधिकारिक अकाउंट से फिल्म को तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के लिए 2022 की सबसे बड़ी ग्रॉसर बताया गया है। ट्वीट में लिखा गया है, ‘महेशा बाबू का स्वैग जारी है… ब्लॉकबस्टर एसवीपी तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के लिए 2022 की सबसे बड़ी ग्रॉसर फिल्म साबित हुई है। फिल्म 200 करोड़ से अधिक कमाई कर चुकी है और उसकी कमाई जारी है।’फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ से अधिक हो चुका है।

महेश बाबू और कीर्ति सुरेश के लिए ‘सरकारू वारी पाटा’ काफी अहम है। महेश बाबू आखिरी बार फिल्म ‘सरिलेरु नीकेवरु’ में दिखे थे, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। जानकारी के मुताबिक फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 260 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म को सिर्फ तेलुगू भाषा में ही रिलीज किया गया है, हालांकि फिल्म में अंग्रेजी सबटाइटल जरूर मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button