ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

सांसद नवनीत राणा को फोन पर मिली धमकी, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को जान से मारने की धमकी देने वाले कॉल आने के बाद उनकी शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अधिकारियों ने वीरवार को यह जानकारी दी। लोकसभा सदस्य नवनीत राणा को मातोश्री-हनुमान चालीसा विवाद मामले में हाल ही में मुंबई की एक अदालत ने जमानत दी थी। नयी दिल्ली क्षेत्र की पुलिस उपायुक्त अमृता गुगुलोठ ने बताया कि नॉर्थ एवेन्यू थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 506 और 509 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। राणा ने बुधवार को पुलिस से इस मामले की शिकायत की थी।

 राणा के निजी सहायक द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक, मंगलवार शाम 5.27 से 5.47 बजे के बीच सांसद के निजी मोबाइल नंबर पर 11 कॉल आए और कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनसे अभद्र तरीके से बात की और उन्हें गालियां दीं। शिकायत के अनुसार, कॉल करने वाले ने राणा को महाराष्ट्र आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत में कहा गया है कि फोन करने वाले ने अमरावती की सांसद को धमकी दी कि अगर वह फिर से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगी तो उनकी हत्या कर दी जाएगी।

दरअसल, अप्रैल में नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की थी, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। शिव सैनिकों के प्रदर्शन के बाद इसी सिलसिले में मुंबई पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ राजद्रोह तथा अन्य आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। राणा दंपति को चार मई को मुंबई की एक अदालत ने इस मामले में जमानत दे दी थी।

Related Articles

Back to top button