ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प... सतवास के मोहाईजागीर में नाले के तेज बहाव में मासूम बच्चा लापता, रातभर सर्चिंग के बाद फिर शुरू हुआ रे... ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त... सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम, UDA के पूर्व प्रमुख जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राध... मध्य प्रदेश में अब रातभर गुलजार रहेंगे बाजार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्ति... आखिरकार सागर में बनेगा नया एयरपोर्ट: केंद्रीय मंत्री और विधायक शैलेंद्र जैन की वार्ता के बाद रास्ता ... छतरपुर में दर्दनाक हादसा: जटाशंकर धाम से लौट रही अनियंत्रित कार 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, 1 युवक की... चार दशकों से ओंकारेश्वर वन्यजीव अभयारण्य की अधिसूचना लंबित, MP हाईकोर्ट ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड क... श्योपुर: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव व हमला, कई कर्मचारी घायल; रघुनाथपुर थाने में माम... दुबई से अवैध कारोबार चलाने वाले सतीश सनपाल को झटका: MP हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने से किया इनकार, चलेग...
व्यापार

जानिए मोदी सरकार ने 8 साल पूरे होने पर महंगाई से निजात दिलाने के लिए कौन से 8 बड़े फैसले?

Modi Govt 8 Years: आम लोग महंगाई से त्राहिमाम कर रहे है जिसके बाद सरकार पर महंगाई नकेल कसने के लिए दवाब बना. जिसके बाद सरकार ने महंगाई पर लगाम लगाने के लिए 8 बड़े फैसले लिए हैं.

Modi Govt 8 Years: अप्रैल महीने में खुदरा महंगाई दर ( Retail Inflation Rate) 8 सालों के उच्चतम 7.79 फीसदी और थोक महंगाई दर ( Wholesale Inflation Rate) 9 सालों के सबसे उच्च स्तर 15.08 फीसदी पर जा पहुंचा. पेट्रोल डीजल के दाम आसमान तो छू रही रहे थे. खाने के तेल का खर्च रसोई का बजट बिगाड़ रहा था. महंगे डीजल के चलते बाकी तमाम चीजें महंगी हो रही थी.आम लोग महंगाई से त्राहिमाम कर रहे है जिसके बाद सरकार पर महंगाई नकेल कसने के लिए दवाब बना. जिसके बाद मोदी सरकार (Modi Government)  ने महंगाई पर लगाम लगाने के लिए 8 बड़े फैसले लिए हैं.

आइए डालते हैं सरकार ने महंगाई पर लगाम लगाने के लिए 8 कौन कौन से बड़े फैसले लिए हैं.

1. केंद्र सरकार ने सबसे पहले पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का ऐलान किया. पेट्रोल पर 8 रुपये तो डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटा दिया जिससे आम लोगों को महंगे ईंधन से राहत दी सके.

2. सरकार ने गेंहू की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर गेंहू के निर्यात पर रोक लगा दिया. जिससे उत्पादन में आई कमी से निपटा जा सके. भीषण गर्मी के चलते गेंहू के उत्पादन में कमी आई है.

3.सरकार ने चीनी की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर चीनी के एक्सपोर्ट की लिमिट तय कर दी है. इस सीजन में चीनी कंपनियां 10 मिलियन टन से ज्यादा चीनी निर्यात नहीं कर सकेंगी. महंगे चीनी के चलते मिठाई, बिस्कुट से लेकर वो सभी चीजें महंगी हो रही थी जिससे चीनी का इस्तेमाल किया जाता है.

4. सरकार ने उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को गैस सिलेंडर पर 200 रुपये सब्सिडी देने का फैसला किया है. जिससे इन लोगों को सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराई जा सके.

5. केंद्र सरकार ने देश में स्टील की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर और डोमेस्टिक मार्केट में स्टील की सप्लाई बढ़ाने के लिए स्टील के निर्यात पर ड्यूटी लगाने का फैसला लिया है. इससे इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट कंपनियों के अलावा ऑटो कंपनियों को फायदा होगा जो लागत बढ़ने से परेशान थे.

6. सरकार ने स्टील और प्लास्टिक इंडस्ट्री से जुड़े कई कच्चे माल पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने का फैसला किया है. जिससे इन कंपनियों को सस्ता कच्चा माल उपलब्ध हो सके.

7. सरकार ने खाने के तेल के बढ़ते दामों पर नियत्रंण लगाने के लिए इस वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में 20 लाख टन क्रूड सोयाबीन और क्रूड सनफ्लावर आयल बगैर इंपोर्ट ड्यूटी के आयात करने का पैसला किया है.

8. किसानों को महंगे खाद से निजात दिलाने के बजट में आवंटित 1 लाख करोड़ रुपये की सब्सिडी के अलावा 1.1 लाख रुपये अतिरिक्त सब्सिडी देने का फैसला किया है. इस कदम से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है.

Related Articles

Back to top button