ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
खेल

पीएसजी के एम्बाप्पे तीसरी बार बने फ्रेंच लीग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

पेरिस सेंट जर्मेन के स्ट्राइकर कायलिन एम्बाप्पे अपने कॅरिअर में तीसरी बार फ्रांसीसी फुटबॉल लीग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। एम्बाप्पे ने फ्रांसीसी लीग में सर्वाधिक 25 गोल करके पीएसजी को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने सभी प्रतियोगिताओं में 36 गोल किए हैं।23 वर्षीय फ्रांस स्टार ने पिछले साल जब अवॉर्ड जीता था, तब उन्होंने अपने करियर में सबसे ज्यादा 42 गोल किए थे। वहीं 2019 में भी लीग का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता था। 2020 में कोरोना महामारी के कारण इस पुरस्कार का आयोजन नहीं किया गया था। इस दौरान जब उनसे भविष्य की योजनाओं के बारे में सवाल पूछा गया तो वह टाल गए। एम्बाप्पे का पीएसजी से अगले माह अनुबंध खत्म हो रहा है और माना जा रहा है कि वह रियल मैड्रिड से जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button