ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
खेल

प्रैक्टिस मैच में ट्रेंट बोल्ट की रफ्तार के आगे बिखरा भारतीय टॉप ऑर्डर

जालन्धर : न्यूजीलैंड के खिलाफ लंडन के द ओवल में खेले गए प्रैक्टिस मैच में भारतीय टॉप ऑर्डर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के आगे पूरी तरह बिखर गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले रोहित शर्मा तो बाद में शिखर धवन 2-2 के स्कोर पर चलते बने। कप्तान विराट कोहली का साथ देने आए लोकेश राहुल महज 6 रन बनाकर बोल्ट की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद भारतीय कप्तान ने कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन 11वें ओवर में कोहली भी ग्रैंडहोम्म की गेंद पर बोल्ड हो गए।

पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट
बोल्ट का पावरप्ले में रिकॉर्ड बेहद अच्छा रहता है कि अगर हम पिछले वल्र्ड कप से अब तक के आंकड़े उठाकर देखें तो पता चलता है कि पावरप्ले में बोल्ट ने ही सबसे ज्यादा 47 विकेट झटके हैं। कमाल की बात तो यह है कि इस दौरान बोल्ट ने करीब 70 फीसदी गेंद डॉट भी फेंकी हैं। देखें रिकार्ड-
ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड, विकेट 47, इकोनमी 4.3, डॉट 70.०2
कासिगो रबाडा, दक्षिण अफ्रीका, विकेट 38, इकोनमी 4.5, डॉट 64.07
क्रिस वोक्स, इंगलैंड, विकेट 35, इकोनमी 4.4, डॉट 64.07
भुवनेश्वर कुमार, भारत, विकेट 30, इकोनमी 4.4, डॉट 64.02
मुशफिकुर रहमान, विकेट 29, इकोनमी 3.5, डॉट 67.04

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button