ब्रेकिंग
Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्...
मध्यप्रदेश

बेटी पैदा होने की खुशी में 500 लोगों को फ्री में खिलाए मंगोड़े

छिंदवाड़ा जिले में प्रशांत नाम का एक व्यक्ति पिता बना। उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। इस खुशी में उसने 500 लोगों को पार्टी दी। ये पार्टी कई मायनों में काफी खास है। लोग पार्टी में लड्डू, बर्फी, पेड़ा, रसगुल्ला, अन्य कोई मिठाई या किसी पेय पदार्थ की व्यवस्था करते हैं, लेकिन नवजात बच्ची के पिता ने 500 लोगों को मंगोड़े खिलाए।दरअसल, प्रशांत उईके रोजाना छोटा तालाब के पास मंगोड़े की दुकान लगाते हैं। रविवार को उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया, घर में बेटी पैदा होने की खुशी में प्रशांत ने लोगों को फ्री में मंगोड़े खिलाए और बड़ी संख्या में मंगोड़े खाने पहुंचे लोगों ने उनको बधाइयां दीं।

प्रशांत ने अपनी दुकान में फ्री मंगोड़े का एक फ्लेक्स (पोस्टर) भी लगाया था। इसमें लिखा, घर में बिटिया के आगमन पर आप सभी को फ्री मंगोड़े। बता दें कि प्रशांत जय बजरंगबली मंगोड़े के नाम से दुकान चलाते हैं।उनका कहना है, समाज में बेटी होने पर लोग बेटी को बोझ समझने लगते हैं। बेटी होने पर लोग दुखी हो जाते हैं। मेरे यहां ऐसा नहीं है। आज मेरे घर पहली बेटी हुई है, इस वजह से मैंने अपनी दुकान में मंगोड़े फ्री कर रखे हैं। 500 लोगों ने मंगोड़े खाकर बेटी के आगमन की बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button